chhattisgarh News: रनई गांव में पांच मार्च को एक बारात में शामिल होने दिलकेश्वर साहू आया था, जहां विवाद की स्थिति बनी और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. इससे वह घायल हो गया और सुबह वह सड़क किनारे मिला. इसके बाद उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसके कोमा में चले जाने से इलाज के लिए रायपुर भेजा गया. वहीं इलाज के दौरान 12 मई को उसकी मृत्यु हो गई.