Dewas Poisonous Liquor Case: देवास शराबकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपियों ने नकली शराब बनाने के लिए AI से तरीका खोजा. इंदौर से केमिकल मंगवाया और कबाड़ियों से बोतलें खरीदी. अब तक इस मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
bhopal crime news: भोपाल की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा सुनाई है. न्यायालय ने 77.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही उसकी सहयोगी राबिया को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है.
Indore News: कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही निजी बोरिंग पर पाबंदी लगा दी गई है. यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा. संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं.
MP News: इंडिगो की उड़ान के निरस्त होने से करीब 180 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे, जिन्हें दिल्ली जाने के लिए दूसरी उड़ान का सहारा लेना पड़ा.
MP News: चंबल के घाटों पर अब AI की तीसरी आंख पहरा देगी. रेत के अवैध उत्खनन से लेकर संदिग्ध वाहनों की आवाजाही तक, हर गतिविधि पर नजर रखने की तैयारी है.
MP News: चीते को 25 अक्टूबर को वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर 748 में घायल हालत में पाया गया था. शुरुआती जांच में उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बाहरी वस्तुएं होने का पता चला.
Dewas News: देवास में अवैध शराब से हुई दो मौतों के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी बंसती भूरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
MP News: सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंत्री, विधायक और सांसदों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी. सरकार ने इसके लिए तीन साल के कामकाज का लेखा-जोखा तैयार किया है.
MP News: दूधी नदी पर करीब 8 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 308 मीटर लंबा एक पुला बनाकर तैयार किया गया. लेकिन इस पुल को सड़क से जोड़ने वाली एप्रोच रोड तीन साल से अधूरी पड़ी है.
आज 27 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूद रहे. यह बैठक सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक के दौरान कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई. वहीं आज सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को करोड़ों रुपए की सौगात भी दी है.