MP News: मंथली पास में बढ़ोतरी होने के बाद भोपाल शहर के आसपास स्थित 10 टोल प्लाजा से गुजरने पर 10 से 20 रुपये ज्यादा देने होंगे. इससे आम लोगों की जेब असर पड़ेगा. घूमने-फिरने या किसी जरूरी काम पर निकले लोगों को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा.
64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक सर्जरी और कार्य व्यवस्था को देखते हुए आदेश जारी किया है.
साल 2024 में भी स्ट्रीट डॉग्स बाइट के मामले सबसे ज्यादा इंदौर में ही थे. 2024 में डॉग बाइट के 58, 508 केस दर्ज किए गए थे.
मध्य प्रदेश बीजेपी ने गुरुवार को प्रदेश सह मीडिया प्रभारियों का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनालिस्ट की लिस्ट भी जारी की है. मध्य प्रदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.
MP News: मामले में DCP विवेक सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि नाबालिग पीड़िता ने शिकायत की है. मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. दो अन्य संदेहियों से भी पूछताछ की गई है. आरोपी दो महिला दो पुरुष हैं.
MP News: मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में आरक्षकों को गीता का भी पाठ पढ़ाया जाता है. हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाने के बाद नव आरक्षकों ने कहा कि उन्हें पुलिस ट्रेनिंग में बताया जाता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से साहस और आत्मबल का ज्ञान प्राप्त होता है, जिसका लाभ उन्हें आगे पुलिसिंग में चलकर मिलेगा.
पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है और प्रशासनिक ढिलाई के चलते ऐसे अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं.
सिंघार ने कहा कि दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि 25 साल पुराने प्रकरण में सजा सुनाकर गिरफ्तारी की गई, जबकि दूसरी ओर पूर्व भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा का पेड न्यूज मामला लंबे समय से लंबित है.
MP DA Hike: महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 55 से 58 फीसदी कर दिया गया है. इसके लिए वित्त विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से राशि का भुगतान किया जाएगा.
कोर्ट ने बताया कि सोमवार को सभी याचिकओं को एक साथ सुना जाएगा. याचिकाओं को सुनने के बाद ही आपत्तिकर्ता अपनी बात रख पाएंगे.