Ratlam News: पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही थी. 9 सितंबर की कार्रवाई के बाद मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
MP News: कॉलेजों को प्रति डुप्लीकेट फैकल्टी के आधार पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा. इस राशि के भुगतान के बाद कॉलेजों को उपयुक्त माना जाएगा. इसके साथ ही मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डबल बेंच ने इन कॉलेजों पर पर्यावरण से जुड़ी शर्त भी रखी है.
Sheopur Water Tank Bull Rescue: सांड करीब दो दिनों तक पानी की टंकी पर फंसा रहा. ग्रामीणों ने सांड को उतारने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. 42 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को क्रेन से सुरक्षित जमीन पर उतार लिया गया.
राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से इंटर्न डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों की मांग थी कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए. आखिरकार सरकार को उनकी यह मांग माननी पड़ी और अब मासिक स्टाइपेंड 14,337 रुपये से बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है.
CM Mohan Yadav Sagar Visit: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात की. परिजनों से बातचीत की और पीड़ितों को हालचाल जाना.
MP DSP Promotion: मध्य प्रदेश में 11 उप पुलिस अधीक्षकों का अस्थायी प्रमोशन किया गया है. सभी अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मिली है. इस बारे में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया है.
Who is Chandrabhan Rajput: चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत का नाम इस कांड के सरगना के तौर पर सामने आया है. वह करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष भी है. ततरवारा गांव के सरपंच चंदू पर आरोप है कि उसके संरक्षण में अवैध रूप से शराब बनाई जाती थी.
MP News: एक पटवारी करीब 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पटवारी के इस तरीके को लेकर सवाल उठने लगे.
Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा 10 दिन की कोशिश के बाद भी JCB-क्रेन से नहीं हिली. प्रशासन ने IIT इंदौर की टीम को बुलाया है. सालों पुरानी बताई जा रही प्रतिमा को भक्त 'डॉक्टर हनुमान' कहते हैं. वहीं आज मंदिर के सामने हनुमान अंश मूवी दिखाई जाएगी.
Hanuman Ansh: MLA के मुताबिक यह फिल्म कैंची धाम के नीम करोली बाबा पर आधारित है और दर्शकों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. फिल्म की जबरदस्त पब्लिसिटी को देखते हुए थियेटर संचालकों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, जोकि गलत है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि टिकट के दाम बढ़ने से गरीब और आम दर्शक फिल्म देखने से वंचित हो रहे हैं. सनातन आस्था से जुड़ी फिल्म होने के कारण इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए.