आज के यूट्यूब वीडियो में संसद में हुई अराजकता को दिखाया गया है, जिसमें NEET पर हंगामा से लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक तक शामिल है। देखिए कैसे राहुल गांधी ने NEET का मुद्दा उठाया, राजनाथ सिंह ने जवाब दिया और अनुराग ठाकुर के भाषण के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। राहुल गांधी के नए अवतार की एक झलक के साथ घटनाक्रम का विस्तृत विश्लेषण देखने के लिए बने रहें
इसके अलावा सीबीआई ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, एक का नाम मनीष है तो दूसरे का आशुतोष. दोनों को लेकर खुलासा हुआ है कि इन्होंने पटना के एक प्ले स्कूल को अपना अड्डा बनाया था और वहां भी कई कैंडिडेट्स को परीक्षा से पहले ही प्रश्नों के उत्तर रटवाए.
प्रियंका गांधी ने कहा, “स्थिति ऐसी हो गई है कि भाजपा सरकार एक परीक्षा भी निष्पक्ष तरीके से नहीं करा सकती है. आज भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के सामने सबसे बड़ी बाधा बन गई है."
किसान परिवार से आने वाले और 2012 तक एक छोटे-मोटे ठेकेदार के तौर पर काम करने वाले सिकंदर पी यादवेंदु काफी हद तक रडार से दूर रहा है. ऐसा तब तक था जब तक उसका नाम बिहार में कथित NEET-UG पेपर लीक के सिलसिले में सामने नहीं आया.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "सिकंदर यादवेंदु तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार का करीबी रिश्तेदार है. सिकंदर की बहन रीना यादव और बेटे अनुराग यादव के ठहरने के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस बुक किया गया था.
शनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तय समय से दस दिन पहले 4 जून, 2024 को NEET UG 2024 के नतीजे जारी कर दिए. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है.
NEET Paper Leak Case: नियम का हवाला देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि कोई अधिकतम तीन कमरे 3 दिन के लिए बुक कर सकता है. इससे ज्यादा कमरे बुक करने के लिए अनुमति NH के अधिकारियों को ही है.
इस बार 5 मई को पूरे देश में नीट की परीक्षा आयोजित हुई थी. कुल 23 लाख 33 हजार 297 छात्रों ने परीक्षा दी थी. एग्जाम का रिजल्ट पहले 14 जून को आना था. मगर, 10 दिन पहले 4 जून को घोषित कर दिया गया.
Chhattisgarh News: दुर्ग जिला NSUI ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक, गड़बड़ी और परीक्षा परिणाम में हुई धांधली को लेकर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं.
MP News: एबीवीपी की प्रांत मंत्री राधिका सिंह सिकरवार ने बताया कि कुछ लोग अपने निजी लालच के लिए लाखो बच्चो का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं.