OBC creamy layer : सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर मामले पर अपने पुराने आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों का जवाब सुनने के बाद ही इस मामले पर कुछ फैसला दिया जाएगा.
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने मुकदमे की मंजूरी पर दखल से इनकार कर दिया है.
CJP March: सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर को होने वाले मार्च पर रोक लगाने के इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस मार्च से कोई अप्रिय घटना होगी, ऐसा मानने की कोई ठोस वजह नहीं है.
Banke Bihari Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे को लेकर बड़ी टिप्प्णी की है. कोर्ट ने कहा कि चढ़ावे पर पहला हक भगवान का है. इसके बाद ही किसी और का हक है.
CJI Surya Kant SC Hearing: वकील की आपबीती को सुनते हुए सीजेआई ने कहा कि यहां तो कोई रजिस्ट्रार बैठा नहीं है. मैं आज रजिस्ट्रार से आपकी मुलाकात का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन आप लिखित में आवेदन दीजिए. हम आपकी मदद जरूर करेंगे.
Supreme Court Forms Committee Investigation: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान बल प्रयोग की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.
NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया. केंद्र ने अदालत को बताया कि प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत इंतजाम किए गए हैं.
Supreme Court Jantar Mantar Probe: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संविधान हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने का अधिकार देता है.
Bihar student protest: बिहार के सीवान में AK-47 चलाए जाने के आरोप को बिहार सरकार ने स्वीकार कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामें AK-47 चलाए जाने के कारण भी पुलिस की तरफ से बताए गए हैं.
Dhar Bhojshala Vivad: धार स्थित भोजशाला विवाद में गुरुवार को भी सुप्रीम कोर्ट में मस्जिद पक्ष की अंतरिम याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी. ऐसे में अदालत द्वारा पहले से लागू अंतरिम व्यवस्था के तहत आज यानी शुक्रवार को भी खसरा नंबर 612 में नमाज अदा की जाएगी. प्रशासन ने तय किया है कि आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 में नमाज पढ़ी जाएगी.