चीन से लौटते ही ट्रंप ने की भारत की तारीफ, US सेंट्रल बैंक को घेरा, बोले- पॉलिटिकल हो गया है फेड
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump Praises India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की जमकर तारीफ की है. चीन से लौटते ही उन्होंने यूएस के सेंट्रल बैंक को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक भी ब्याज दरों को भी कम रखता तो देश की जीडीपी 15 से 20 प्रतिशत हो सकती थी. इसके साथ ही उन्होंने ही इंडिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ब्याज की दरों को कम रखा गया है, यही वजह है कि वहां 7 फीसदी जीडीपी है.
‘फेड पॉलिटिकल हो गया है’
चीन के शेनझेन में शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई. तीनों नेताओं की इस मीटिंग पर दुनियाभर की नजरे थीं. अब चीन की यात्रा से लौटते ही यूएस प्रेसिडेंट ने अपने ही सेंट्रल बैंक पर निशाना साधा है. ब्याज दरों को लेकर उन्होंने यूएस फेडरल रिजर्व पर आरोप लगाए हैं.
ट्रंप ने कहा कि ब्याज दरें बहुत ही ज्यादा हो गई हैं. इसकी वजह है कि हमारे पास एक पॉलिटिकल फेड है. उन्होंने आगे कहा कि मैं इसके चेयरमैन पर आरोप नहीं लगा रहा हूं. मैं इस बात को लेकर ब्लेम कर रहा हूं कि फेड बहुत ही पॉलिटिकल हो गया है. दरअसल अमेरिका में फेडरल रिजर्व को फेड कहा जाता है.
‘एलन ग्रीनस्पैन का किया जिक्र’
इसके साथ ही ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के पूर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन का जिक्र किया और जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वे बहुत ही शानदार फेड चेयरमैन थे. जब भी आंकड़े अच्छे आते थे तो वे ब्याज दरों को कम कर दिया कर देते थे. जब आंकड़े अच्छे होते हैं तो क्रेडिट बहुत अच्छा मिलता है, लेकिन हम इसका उल्टा करते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इकोनॉमिक नंबर को बढ़ाने के लिए फेड को ब्याज दरें कम करना चाहिए. उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को देखिए वहां ब्याज दरें कम हैं. वहीं GDP 7 फीसदी है. इस तरह हमारी जीडीपी भी 14, 15 या 20 हो सकती है.



