IPL फाउंडर और भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Lalit Modi british citizenship: भारत के भगोड़े ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. इसके साथ ही अब वह भारतीय नागरिक नहीं रहा है.
Lalit Modi

लल‍ित मोदी ने खुद शेयर की तस्‍वीरें

Lalit Modi British Citizenship: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और भारत के भगोड़े ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. इस बात की जानकारी खुद ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है. इसके साथ ही उसने अपना नया पासपोर्ट भी लोगों को दिखाया है. ललित ने बताया कि उसको 15 सितंबर 2026 को उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी. नागरिकता मिलने के साथ ही अब वह भारतीय नागरिक नहीं रहा है.

ललित मोदी की भारतीय नागरिकता दो साल पहले ही समाप्त हो चुकी थी. क्योंकि दो साल पहले भगोड़े ने पैसिफिक आइलैंड देश वानुअतु ली थी. हालांकि बाद में वहां के पीएम ने उसका पासपोर्ट कैंसिल करवा दिया था.

वानुआतु के पीएम ने कहा था कि ललित यह सब प्रत्यर्पण से बचने के लिए कर रहे हैं. असल में उन्‍हें डर है कि उन्‍हें भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. यही वजह है कि उनका पासपोर्ट रद्द किया जाता है.

लल‍ित ने खुद दी जानकारी

ललित ने दो साल अब फिर अपनी नागरिकता को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के दौरान बताया कि अब वह ब्रिटिश नागरिक हैं. उनको नागरिकता मिल चुकी है. इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि आज उन्‍हें बड़ी खुशी हो रही है.

पिछले कई सालों से यूनाइटेड किंगडम में रह रहे ललित मोदी ने इस देश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन लंबे समय से उनका घर रहा है और वे यहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों का गहरा सम्मान करते हैं.

ललित मोदी साल 2010 में ही भारत छोड़ कर लंदन चले गए थे. लल‍ित पर कई आरोप हैं जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग, बिड-रिगिंग जैसे आरोप शामिल हैं.ED ने उसके खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया.

ये भी पढ़ें: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तानी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें