Rule Changes From August 1: LPG से लेकर रेलवे टिकट तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

August 1 New Rules: 1 अगस्त 2026 से बैंकिंग, निवेश, टैक्स, रेलवे टिकट बुकिंग, LPG सिलेंडर की कीमतों और कुछ दूसरी जरूरी सर्विसेस से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 अगस्त 2026 से क्या-क्या बदलाव होने वाला है.
Financial Rule Changes From August

1 अगस्त 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

LPG Railway Rules Update: तीन से चार दिनों बाद जुलाई का महीना खत्म हो जाएगा और नए महीने अगस्त कीशुरुआत होगी. हर महीने सरकार रोजमर्रा के कई नियमों में बदलाव करती है. ऐसे ही अगस्त महीने में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. 1 अगस्त 2026 से बैंकिंग, निवेश, टैक्स, रेलवे टिकट बुकिंग, LPG सिलेंडर की कीमतों और कुछ दूसरी जरूरी सर्विसेस से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 अगस्त 2026 से क्या-क्या बदलाव होने वाला है.

रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम

1 अगस्त 2026 से रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. अब टोकन उसी समय मिलेगा, जब तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होगी. इससे यात्रियों को टोकन और टिकट के लिए अलग-अलग समय पर काउंटर नहीं जाना पड़ेगा.

इनकम टैक्स भरने वालों के लिए नया अपडेट

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-2 भरने की अंतिम डेट 31 जुलाई 2026 थी. जिन लोगों ने इस तारीख तक रिटर्न नहीं भरा है, उन्हें अब जुर्माना देना पड़ सकता है. साथ ही कुछ टैक्स लाभ भी नहीं मिल सकेंगे. हालांकि ITR-3 और ITR-4 की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है.

क्रेडिट कार्ड और FD के नियम बदल सकते हैं

1 अगस्त से कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं. इसमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, चार्ज, फीस और अन्य सुविधाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, कुछ बैंक FD की ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकते हैं.

LPG सिलेंडर के नए दाम हो सकते हैं जारी

हर महीने की तरह 1 अगस्त 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों के रेट अपडेट कर सकती हैं. अगर कीमतें बढ़ती हैं तो रसोई का खर्च बढ़ सकता है, जबकि दाम घटने पर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-RBI की बड़ी तैयारी! जल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट, जानिए क्या होगा बदलाव

आधार और cKYC से जुड़ा नया सिस्टम

1 अगस्त 2026 से बैंक, बीमा कंपनियां और एसेट मैनेजमेंट कंपनियां नया CKYC 2.0 सिस्टम लागू करेंगी. इस व्यवस्था का मकसद ग्राहकों की पहचान प्रक्रिया को और आसान बनाना है.

ज़रूर पढ़ें