ऑनलाइन जॉब के नाम पर हो रहा AI बायोमेट्रिक स्कैम! एक गलती से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी, जानें कैसे बचें

AI Biometric Scam: आज अगर आप किसी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं, तो उसके लिए कंपनी ऑनलाइन इंटरव्यू लेती है. ठगों ने अब इसी प्रक्रिया को अपना नया ठिकाना बना लिया है और वे ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर 'AI बायोमेट्रिक स्कैम' कर रहे हैं.
AI Biometric Scam

AI बॉयोमेट्रिक स्कैम रहें सावधान

AI Biometric Scam: आज के इस डिजिटल दौर में रोजाना लाखों-करोड़ों लोग ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहे हैं. मोबाइल पर कई सारे ऐसे ऐप्स हैं, जो नौकरी दिलाने में मदद करने का दावा करते हैं और लोग इन ऐप्स के जरिए जॉब्स ढूंढते भी हैं. वहीं इस डिजिटल युग में ऑनलाइन स्कैम भी काफी ज्यादा बढ़ गया है. ठग रोजाना नई-नई तकनीकें अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. आज अगर आप किसी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं, तो उसके लिए कंपनी ऑनलाइन इंटरव्यू लेती है. ठगों ने अब इसी प्रक्रिया को अपना नया ठिकाना बना लिया है और वे ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर ‘AI बायोमेट्रिक स्कैम’ कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह स्कैम कैसे होता है और इससे कैसे बचें.

कैसे होता है स्कैम?

  • इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), गृह मंत्रालय की X पोस्ट के अनुसार यह एक फर्जी नौकरी वाला स्कैम है.
  • ठग कंपनियों के नाम से नकली जॉब ऑफर और भर्ती विज्ञापन तैयार करते हैं.
  • जब कोई व्यक्ति आवेदन करता है, तो उससे ‘वेरिफिकेशन’ के नाम पर जल्दी कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाता है.
  • इसके बाद फर्जी बायोमेट्रिक या पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश की जाती है.
  • जैसे ही व्यक्ति यह नकली वेरिफिकेशन करता है, उसकी प्राइवेट जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच सकती है.
  • इस तरह भर्ती प्रोसेस का बहाना बनाकर लोगों के डेटा और पहचान संबंधी जानकारी हासिल की जाती है.

ये भी पढ़ें-क्या ऑनलाइन खरीद रहे हैं नया फोन? नकली वेबसाइट्स का चल रहा है खेल, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

स्कैम से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी जानकारी या डॉक्यूमेंट्स को शेयर करने से पहले रिक्रूटर और कंपनी की पहचान अच्छी तरह जांच लें.
  • भर्ती प्रोसेस के दौरान मांगे गए किसी भी अनजान या संदिग्ध वेरिफिकेशन को पहले सत्यापित करें.
  • अपनी प्राइवेट जानकारी, जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या दूसरे दस्तावेज़ बिना चेक किए किसी के साथ शेयर न करें.
  • कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ईमेल आईडी और संपर्क जानकारी को ध्यान से जांचकर ही भरोसा करें.
  • यदि कोई व्यक्ति बिना इंटरव्यू या जांच के तुरंत नौकरी देने का दावा करे, तो सावधान रहें और पहले उसकी सच्चाई की जांच करें.

ज़रूर पढ़ें