महंगे होने लगे मोबाइल रिचार्ज, Airtel यूजर्स को झटका; प्रीपेड प्लान्स के लिए देने होंगे ज्यादा रुपये

माना जा रहा है एयरटेल ने रिचार्ज कीमतों में इजाफा करने की शुरुआत कर दी है. अब देश के दो बड़े नेटवर्क Jio और Vodafone भी अपने प्लान्स के रेट में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं.
Symbolic Picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Airtel Recharge Hike: एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. कंपनी ने अपने रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने कई सस्ते प्लान खत्म करने के साथ ही 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है. जिसके कारण अब एयरटेल नेटवर्क यूज करने वाले मोबाइल यूजर्स को अब अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

84 दिन वाला पॉपुलर प्लान हुआ महंगा

एयरटेल का का 84 दिनों वाला पॉपुलर प्लान अब तक 859 रुपये का आता था, लेकिन कंपनी ने अब इसकी कीमत 899 रुपये कर दी है. पैसे तो बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन यूजर्स को कोई भी एडिशनल बेनिफिट नहीं दिया है. इसमें पहले भी 1.5 जीबी डेटा हर दिन दिया जाता था, अभी भी डेटा इतना ही दिया जाएगा. पहले की तरह ही अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS हर दिन के रहेंगे.

799 रुपये वाला प्लान किया बंद

एयरटेल के जो यूजर्स अब तक 84 दिन का प्लान लेते थे, उनके लिए 700 से साढ़े 850 में दो प्लान काफी पॉपुलर थे. लेकिन कंपनी ने 859 वाले का रेट बढ़ा दिया है, जबकि सबसे बड़ी बात ये है कि 799 रुपये वाला प्लान कंपनी ने खत्म करने की घोषणा कर दी. मतलब जहां एक तरफ 84 दिनों वाले प्लान की कीमत बढ़ाई, वहीं दूसरी ओर 799 वाला प्लान खत्म करके यूजर्स के सामने ऑप्शन बंद कर दिया. ऐसे यूजर्स जो 2-3 महीने का रिचार्ज करवाते थे, अब उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा.

Jio और Vi भी बढ़ा सकते हैं रेट

पिछले कुछ दिनों से इस बात पर लगातार चर्चा की जा रही थी कि कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ा सकती हैं. माना जा रहा है एयरटेल ने इसकी शुरुआत कर दी है. अब देश के दो बड़े नेटवर्क Jio और Vodafone भी अपने प्लान्स के रेट में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं.

बता दें कि वोडाफोन कंपनी पहले से की काफी संकट में चल रही है. अगर कंपनी अपने रिचार्ज के रेट में बढ़ोत्तरी करती है, तो इसका असर ग्राहकों पर पड़ सकता है. ऐसे में कंपनी के लिए सर्वाइव करना और मुश्किल हो जाएगा. वोडाफोन कंपनी पर पहले से ही काफी कर्ज का भार है. कुल मिलाकर अब मोबाइल यूजर्स को आने वाले दिनों में अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में सामान के साथ LPG सिलेंडर छिपाकर ले जाना पड़ सकता है भारी! जानिए कितने साल की सजा हो सकती है

ज़रूर पढ़ें