Diwali Special Train: दिवाली पर घर जाना होगा आसान, भोपाल से गोरखपुर-दानापुर के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Train 2026: हाल ही में विभाग ने भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से गोरखपुर और दानापुर के लिए 2 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. रेलवे बोर्ड ने यह फैसला प्लेटफॉर्म पर हो रही यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है. इस नई ट्रेन के संचालन से एमपी से पूर्वांचल और बिहार के यात्री बहुत ही आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे.
Diwali Special Train

दिवाल स्पेशल ट्रेन

Diwali Special Train 2026: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर घर से दूर रह रहे लोग अपने गांव जाने की तैयारी कर रहे हैं. हर कोई दिवाली का त्योहार अपने घर पर परिवार के साथ मनाना चाहती है. दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के नजदीक आने से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यात्रियों को घर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे विभाग लगातार कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.

हाल ही में विभाग ने भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से गोरखपुर और दानापुर के लिए 2 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. रेलवे बोर्ड ने यह फैसला प्लेटफॉर्म पर हो रही यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुई लिया है. इस नई ट्रेन के संचालन से एमपी से पूर्वांचल और बिहार के यात्री बहुत ही आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे.

रानी कमलापति-गोरखपुर ट्रेन की टाइमिंग

रेलवे बोर्ड ने दिवाली के मौके पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 01663/01664 की सौगात दी है. रेलवे के शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 01663 भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए 7 नवंबर 2026 की शाम 6:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

वापसी के लिए ट्रेन नंबर 01664, 9 नवंबर 2026 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी, जो दूसरे दिन रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. इस दिवाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा स्टेशनों पर रहेगा.

भोपाल से बिहार जाना होगा आसान

जो यात्री भोपाल से बिहार जाना चाहते हैं, उनके लिए भी रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रेन नंबर 01661/01662 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी, जो इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज के रास्ते पटना के पास दानापुर तक जाएगी. ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति से दानापुर के लिए 11 नवंबर 2026 को दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01662, 12 नवंबर 2026 को दानापुर रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी. इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों का घर जाना आसान हो जाएगा.

ज़रूर पढ़ें