कार के अंदर शराब पीते हैं? हो जाएं सावधान, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल
कार के अंदर शराब पीने से पहले जान लें नियम
Car Drinking Rules: आजकल कई लोग कार के अंदर बैठकर शराब पीना सेफ समझते हैं. उन्हें लगता है कि पर्सनल कार में शराब पीने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होती. यदि आपकी कार पब्लिक प्लेस पर खड़ी है और उसमें शराब पी जा रही है, तो कई राज्यों में लागू आबकारी कानूनों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है.
शराब पीकर गाड़ी चलाने का क्या है नियम?
यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता है, तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाती है. समय से अधिक शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर जुर्माना, लाइसेंस कैंसिल और गंभीर मामलों में जेल की सजा तक हो सकती है.
कार के अंदर बैठकर शराब पीने से क्या होगा?
यदि ड्राइवर नशे में नहीं है, लेकिन कार किसी सार्वजनिक स्थान पर खड़ी है और उसमें बैठे लोग शराब पी रहे हैं, तो नियमों के अनुसार करवाई होगी. कई राज्यों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर जुर्माना या दूसरी कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
लड़ाई-झगड़ा करने पर बढ़ सकती है मुश्किल
यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करता है, गाली-गलौज या मारपीट करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दूसरी लागू कानूनों के तहत मामला दर्ज हो सकता है. ऐसी स्थिति में केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि गिरफ्तारी भी हो सकती है.
घर या पर्सनल स्थानों पर क्या होगा?
- यदि आपकी कार आपके घर, पर्सनल गैरेज या ऐसे निजी परिसर में खड़ी है, जहां शराब पीना कानूनन प्रतिबंधित नहीं है, तो इसे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना नहीं माना जाता.
- हालांकि, यदि किसी राज्य के स्थानीय कानून या विशेष प्रतिबंध लागू हों, तो उनके अनुसार कार्रवाई हो सकती है.
इन बातों का ध्यान रखें
- शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं.
- सार्वजनिक स्थान पर कार के अंदर बैठकर शराब पीने से पहले अपने राज्य के कानून जरूर जान लें.
- नशे की हालत में हंगामा या कानून-व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है.