क्या आपके फोन पर भी आया ‘Extremely Severe Alert’? जानें इस सरकारी मैसेज के पीछे का सच
Extremely Severe अलर्ट
Cell Broadcast Technology: क्या आप मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे और अचानक एक अलर्ट आने से घबरा गए? यह नोटिफिकेशन सिर्फ आपके मोबाइल पर ही नहीं, बल्कि भारत के लगभग सभी नागरिकों के फोन पर आया है. आपको बता दें कि यह एसएमएस कोई फेक मैसेज या साइबर फ्रॉड नहीं है, बल्कि भारत सरकार द्वारा भेजा गया एक ‘इमरजेंसी अलर्ट’ है. आइए जानते हैं कि आखिर सरकार ने यह मैसेज क्यों भेजा है.
सायरन से न डरें हो रही है टेस्टिंग
हाल ही में सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर भारत सरकार ने देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी’ पर आधारित एक नए ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’ का टेस्टिंग किया. इस टेस्टिंग के दौरान देशभर के लगभग सभी नागरिकों के मोबाइल फोन पर एक संदेश गया और साथ ही जोर से सायरन बजने लगा. इससे ज्यादातर लोग चिंतित हो गए और डर गए कि अचानक यह क्या हो रहा है. बता दें कि मैसेज में स्पष्ट लिखा था कि यह केवल एक ‘परीक्षण संदेश’ (test message) है और जनता को इस पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.
क्या है सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट-आपदा में कैसे बचाएगा?
भारत एक विशाल देश है, जिसका भौगोलिक क्षेत्र बहुत बड़ा है. यहां हर साल चक्रवात, भूकंप और तूफान जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, जिनसे काफी ज्यादा नुकसान होता है. ऐसी स्थिति में नागरिकों को सचेत करने के लिए भारत सरकार ‘सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी’ लाई है, जिसका टेस्टिंग अभी कुछ समय पहले किया गया है.
अगर आपके फोन पर Alert Message आए, घबराएं नहीं।
— DoT India (@DoT_India) May 1, 2026
यह Emergency Alert System की testing का हिस्सा है,
ताकि आपदा के समय सही जानकारी समय पर मिल सके।
Testing के दौरान यह संदेश बार-बार आ सकता है।
इसे अनदेखा करें, आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।#EmergencyAlerts #StayAlert… pic.twitter.com/z0UdeWoZGT
जैसे ही देश में कोई प्राकृतिक आपदा आएगी, यह तकनीक क्षण भर में आपको जानकारी दे देगी, जिससे आप समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच पाएंगे.
इमरजेंसी अलर्ट मिलते ही क्या करें-कैसे सुरक्षित रहें?
जैसे ही आपके फोन में इस तरह का कोई नोटिफिकेशन आता है, तो घबराएं नहीं बल्कि यह समझ लें कि कोई प्राकृतिक आपदा आने वाली है. आपदाओं का कोई भरोसा नहीं होता कि वे कब कितना भयानक रूप धारण कर लें, इसलिए आप अपने परिवार सहित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचा सकते हैं.