PF वालों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलेगा 8.25% ब्याज, मिनटों में ऐसे चेक करें बैलेंस

EPFO Interest Rate Hike: EPF खाते में जमा राशि को कई तरह से चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपका UAN और मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है.
epfo

PF वालों के लिए खुशखबरी

Good News For 8 Crore Members: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) में अगर आपका भी अकाउंट है, यह खबर आपके लिए है. देश में करीब 8 करोड़ लोगों का EPFO अकाउंट है, जिनके लिए गुड न्यूज है. ईपीएफओ ने संगठन के सदस्यों के खातों में 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का आदेश दिया है. यानी वित्तीय वर्ष 2026 के करीब 8 करोड़ सदस्यों को सीधा फायदा मिलेगा.

ईपीएफओ ने ताजा अपडेट के लिए अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी किया है. इसके साथ ही सिस्टम अपग्रेड कर ट्रांसफर प्रोसेस तेजी से होने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक, EPF स्कीम के अनुच्छेद 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है. जिसके तहत 2025-26 के लिए ईपीएफ योजना के तहत सभी सदस्यों के खाते में ब्याज दर का पैसा जमा किया जाएगा. माना जा रहा है कि ईपीएफओ ने अपना काम पूरा कर लिया है. जल्द ही करोड़ों सदस्यों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ेंः सावधान! AI की फेक फोटो से हो रही है साइबर ठगी, इन 5 संकेतों से तुरंत पहचानें नकली तस्वीर

कैसे चेक करें ब्याज का पैसा?

EPF खाते में जमा राशि को कई तरह से चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपका UAN और मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है. बैलेंस एसएमएस भेजकर, मिस्ड कॉल या उमंग एप के माध्यम से चेक कर सकते हैं.

  • मिस्ड कॉल: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल कर दें. इसके बाद आपके पास मैसेज के माध्यम से पीएफ का पैसा बता दिया जाएगा.
  • उमंग एपः मोबाइल में UMANG App डाउनलोड कर उसमें लॉग इन करें. इसके बाद Views Passbook विकल्प पर जाकर क्लिक करें और UAN नंबर भरें. आपका बैलेंस दिखने लगेगा.
  • SMS: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर भी पीएफ बैलेंस का पता लगाया जा सकता है. इसके लिए मैसेज बॉक्स में EPFOHO और UAN फिर भाषा लिखकर मोबाइल नंबर 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा.

ज़रूर पढ़ें