EPFO Interest: PF के ब्याज मिलने में क्यों हो रही देरी, कब आएंगे पैसे? यहां जानिए

EPFO PF Interest Rate Update: ईपीएफओ ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए मार्च 2026 में ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दर की सिफारिश की थी. लेकिन अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार है.
EPFO

PF के ब्याज मिलने में क्यों हो रही देरी, कब आएंगे पैसे? यहां जानिए

Delayed PF Interest Reason: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मार्च में ही फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज का ऐलान किया था. लेकिन अभी तक किसी के अकाउंट में ब्याज नहीं आया है. करोड़ों की संख्या में ईपीएफ सदस्य ब्याज आने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ऐलान के 2 महीने पूरे होने के बाद भी सरकार ने अभी तक ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं किया है. सरकार का कहना है कि जल्द ही अकाउंट पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. यहां जानें सबकुछ.

ईपीएफओ ने क्या कहा?

ईपीएफओ ने अपने करोड़ों पीएफ अकाउंट होल्डर्स से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. पीएफ अकाउंट के तहत जल्द ही खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा. हर साल इससे पहले ही ब्याज की राशि खाते में ट्रांसफर हो जाती थी. यही वजह कि अभी तक पैसा नहीं आने पर लोग इंतजार कर रहे हैं.

क्यों हुई देरी?

वैसे तो देरी की कोई मुख्य वजह नहीं है. ईपीएफओ भी हर साल अपने फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के बाद कुछ ही दिनों या महीनों में पैसे ट्रांसफर कर देता है. लेकिन इस बार देरी हुई, क्योंकि इसके पीछे बहुत सी प्रोसेस होती है. हर साल ब्याज की घोषणा के बाद सरकार से मंजूरी ली जाती है और फिर सभी अकाउंट को चेक किया जाता है. इस दौरान कई महीने भी लग जाते हैं. यानी कि ईपीएफओ के ब्याज को अकाउंट में जल्दी नहीं आना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर पिछले कुछ सालों को देखा जाए, तो जून या जुलाई के महीने में ही खातों में पैसा जमा किया गया.

ये भी पढ़ेंः सरकार ने बुजुर्गों के लिए लॉन्च किया ‘जीवन’ ऐप, घर बैठे मिलेगी योजनाओं की जानकारी-इमरजेंसी सहायता, जानें इसके फीचर्स

मौजूदा बैलेंस के हिसाब से मिलता है ब्याज

ईपीएफओ ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए मार्च 2026 में ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दर की सिफारिश की थी. लेकिन अभी सरकार की मंजूरी का इंतजार है. ईपीएफओ का मानना है कि पैसा भले ही खाते में देरी से जाएगा, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. क्योंकि ब्याज का कैलकुलेशन मौजूदा बैलेंस के आधार पर किया जाता है.

ज़रूर पढ़ें