बारिश में EV चलाते हैं? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

EV Safety Tips: इलेक्ट्रिक कारों (EV) की बैटरी और हाई-वोल्टेज सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे सामान्य बारिश और हल्के पानी से सुरक्षित रहें. इसके बावजूद, गहरे पानी या बाढ़ जैसी स्थिति में कार चलाने से बचना चाहिए.
Monsoon EV Tips

इलेक्ट्रिक कार

EV Safety Tips: मानसून के मौसम में कई शहरों में तेज बारिश और सड़कों पर पानी भरना आम बात है. ऐसे में अगर आप EV चलाते हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है. कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या बारिश या पानी भरी सड़क पर ईवी चलाना सुरक्षित है. अच्छी बात यह है कि आज की आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों को इस तरह बनाया जाता है कि वे सामान्य बारिश और पानी का सामना आसानी से कर सकें.

लेकिन अगर लापरवाही बरती जाए, जैसे गहरे पानी में गाड़ी ले जाना या जरूरी जांच को नजरअंदाज करना, तो इससे वाहन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और मरम्मत पर भारी खर्च भी आ सकता है. इसलिए बारिश के मौसम में ईवी चलाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

EV की सुरक्षा के लिए क्या जरूरी है?

इलेक्ट्रिक कारों (EV) की बैटरी और हाई-वोल्टेज सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे सामान्य बारिश और हल्के पानी से सुरक्षित रहें. इसके बावजूद, गहरे पानी या बाढ़ जैसी स्थिति में कार चलाने से बचना चाहिए. अगर सड़क पर पानी भरा हो और उसकी गहराई का पता न हो, तो उस रास्ते से गुजरने का जोखिम बिल्कुल न लें.

अधिक देर तक पानी में रहने या गहरे पानी से गुजरने पर ब्रेक, सस्पेंशन, व्हील बेयरिंग और दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे वाहन की परफॉर्मेंस प्रभावित होने के साथ मरम्मत का खर्च भी बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-सड़क पर चलते हुए आप पर भी किसी ने कीचड़ उड़ाया? चुप न बैठें, घर बैठे यहां करें शिकायत

ड्राइविंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बारिश में सड़क फिसलन भरी हो जाती है, इसलिए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने या अचानक ब्रेक लगाने से बचें.
  • गाड़ी की स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
  • अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग (Regenerative Braking) का फीचर है, तो बारिश के दौरान इसे लो या हल्के मोड पर इस्तेमाल करें.

ज़रूर पढ़ें