सरकार ने ऐसे क्‍या कदम उठाए? जिनकी वजह 10 साल में 90% घटी रेल दुर्घटनाएं

Rail Accidents Drop 90 Percent: रेल मंत्री के मुताबिक, इन सभी तकनीकों के माध्यम से पिछले 10 सालों में ट्रेन दुर्घटनाओं में 90 प्रतिशत की कमी आई है.
indian railways news

भारतीय ट्रेन (फाइल फोटो)

Government Explains Safety Improvement: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समय-समय पर जरूरी कदम उठाता है. ट्रेन दुर्घटना को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए हैं. यही वजह है कि 10 सालों में 90 प्रतिशत रेल दुर्घटनाएं घटी हैं. जानें क्या हैं वो सुरक्षा के इंतजाम, जिसकी वजह से दुर्घटना में कमी आई है.

आधुनिक तकनीकों का किया इस्तेमाल

भारतीय रेलवे ने कई आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ाया है. जैसे लोकोमोटिव में विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस और रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि सिग्नल की जानकारी बेहतर तरीके से मिल सके. दुर्घटना को कम करने में इस तकनीक का काफी योगदान रहा है. इसके अलावा अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन और कवच जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ताकि हादसों को रोका जा सके. अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन की तकनीक से यह पता लगाया जा सकता है कि पटरियों में कहां खराबी है. ठंड के कोहरे में लोको पायलटों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन GPS आधारित फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने से दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है.

पहले क्या थी व्यवस्था

आज की अपेक्षाकृत 10 साल पहले देखें तो ट्रैक जांच के लिए भी कोई बेहतर तकनीक की व्यवस्था नहीं थी. सिग्नल सिस्टम भी काफी पुरानी तकनीक का था. जिसकी वजह से ट्रेनों के संचालन में काफी परेशानी होती थी.

ये भी पढ़ेंः 1 अगस्त से बदल रहे स्पीड पोस्ट के नियम, अब वजन और दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज, देखें रेट की लिस्ट

10 सालों में घटी ट्रेन दुर्घटनाएं

रेल मंत्री के मुताबिक, इन सभी तकनीकों के माध्यम से पिछले 10 सालों में ट्रेन दुर्घटनाओं में 90 प्रतिशत की कमी आई है. पिछले कुछ सालों में रेलवे की सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर कई काम किए गए हैं, ताकि ट्रेन हादसों में कमी आए. ट्रेनों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें