स्मार्टफोन की स्क्रीन को टूटने से बचाना है? टेंपर्ड ग्लास खरीदते समय न करें ये गलतियां, जानिए

Screen Protector: बाजार में जरूरत के हिसाब से कई तरह के स्क्रीन गार्ड मिलते हैं. टेंपर्ड ग्लास फोन को गिरने और टूटने से बचाने के लिए सबसे मजबूत है. अगर आप गेमिंग करते हैं या धूप में फोन चलाते हैं, तो मैट फिनिश वाला ग्लास लें क्योंकि इसमें चमक और उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं.
Screen Protector

स्क्रीनगार्ड

Screen Protector: आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन है और इसके बिना कोई भी काम करना मुश्किल होता है. अक्सर लोग अपने शौक या काम के लिए महंगे स्मार्टफोन खरीदते हैं, इसलिए इन कीमती फोनों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है खासकर मोबाइल के डिस्प्ले का. फोन के डिस्प्ले पर किसी तरह की खरोंच या स्क्रैच न आए इसके लिए लोग स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं.

ये स्क्रीन गार्ड फोन के डिस्प्ले को सुरक्षित रखते हैं और उसे टूटने से बचाते हैं. लेकिन, जब भी कोई व्यक्ति अपने स्मार्टफोन पर स्क्रीन गार्ड लगवाने के लिए दुकान पर जाता है, तो वह अक्सर इस उलझन में रहता है कि कौन सा स्क्रीन गार्ड सबसे अच्छा रहेगा और उसे लगवाने का सही तरीका क्या है. आइए जानते हैं कि मोबाइल में टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन गार्ड लगवाते समय किन मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अपने जरूरत के हिसाब से स्क्रीन गार्ड लगवाएं

बाजार में जरूरत के हिसाब से कई तरह के स्क्रीन गार्ड मिलते हैं. टेंपर्ड ग्लास फोन को गिरने और टूटने से बचाने के लिए सबसे मजबूत है. अगर आप गेमिंग करते हैं या धूप में फोन चलाते हैं, तो मैट फिनिश वाला ग्लास लें क्योंकि इसमें चमक और उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं. प्राइवेसी चाहने वालों के लिए प्राइवेसी ग्लास बढ़िया है, जिससे बगल वाले को स्क्रीन नहीं दिखती. वहीं कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन के लिए यूवी ग्लास सबसे सही रहता है क्योंकि यह किनारों तक अच्छी तरह फिट हो जाता है.

टेंपर्ड ग्लास खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

टेंपर्ड ग्लास लेते समय उसकी क्वालिटी सबसे जरूरी होती है. 9H हार्डनेस वाला ग्लास ज्यादा मजबूत माना जाता है, जो चाबियों या सिक्कों जैसी चीजों से होने वाले स्क्रैच से स्क्रीन को बचाता है. इसके साथ ही 2.5D या 3D एजेस (Edges) वाला ग्लास न सिर्फ देखने में बेहतर लगता है, बल्कि इस्तेमाल करने में भी ज्यादा आरामदायक होता है.

यह ग्लास फायदेमंद हो सकता है

इसके अलावा, ओलियोफोबिक कोटिंग वाला ग्लास चुनना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह स्क्रीन पर उंगलियों के निशान और तेल के धब्बे कम होने देता है. वहीं फुल ग्लू वाले ग्लास को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि बॉर्डर ग्लू वाले ग्लास में अक्सर टच रिस्पॉन्स कमजोर हो जाता है और धूल जमा होने की समस्या बनी रहती है.

स्क्रीन को अच्छी तरह से साफ करें

टेंपर्ड ग्लास लगाते समय सबसे बड़ी गलती सफाई में होती है. अगर स्क्रीन पर थोड़ी भी धूल रह गई, तो ग्लास के नीचे एयर बबल्स बन जाते हैं. ये न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि इसकी वजह से ग्लास जल्दी उखड़ने भी लगता है. इसलिए परफेक्शन के लिए ग्लास लगाने से पहले स्क्रीन को अच्छी तरह साफ करना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें-सावधान! LPG बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, एक क्लिक से बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, जानिए कैसे बचें

सही-मजबूत ग्लास फोन को रखता है सुरक्षित

सही टेंपर्ड ग्लास चूज करना और उसे लगाने का सही तरीका आपके फोन की स्क्रीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप न केवल अपने स्मार्टफोन को टूटने से बचा सकते हैं, बल्कि बार-बार स्क्रीन बदलवाने के भारी खर्चे और परेशानी से भी बच सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें