LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत! PNG कनेक्शन लेने के बाद भी दोबारा चालू करा सकेंगे गैस कनेक्शन, जानें नया नियम

PNG Connection After LPG Restart: नए नियम के तहत अगर किसी उपभोक्ता के घर में PNG कनेक्शन लग जाता है, तो उसके पास दो ऑप्शन होंगे. पहला वह PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के अंदर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए आवेदन कर सकता है.
lpg connection new rule

एलपीजी कनेक्शन नया नियम

PNG Connection After LPG Restart: अगर आपके घर में LPG गैस सिलेंडर चलता है और आपके क्षेत्र में जल्द ही PNG की सुविधा शुरू होने वाली है, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है. केंद्र सरकार ने LPG से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब यदि कोई व्यक्ति PNG कनेक्शन लेता है और बाद में ऐसे स्थान पर रहने चला जाता है, जहां PNG उपलब्ध नहीं है, तो उसे नया LPG कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी. वह अपने पुराने LPG कनेक्शन को दोबारा सक्रिय करवा सकेगा. इस बदलाव से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

LPG से जुड़े नियमों में क्या बदलाव हुआ?

  • केंद्र सरकार ने 25 मई 2026 को LPG (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन आदेश 2026 लागू किया है.
  • इस नए नियम का उद्देश्य लोगों को PNG गैस अपनाने के लिए अधिक सुविधा देना है.
  • सरकार चाहती है कि जिन क्षेत्रों में PNG उपलब्ध है, वहां लोग उसका उपयोग करें.
  • साथ ही यदि किसी व्यक्ति को बाद में ऐसे इलाके में जाना पड़े जहां PNG की सुविधा नहीं है, तो उसे दोबारा LPG कनेक्शन लेने की परेशानी न उठानी पड़े.

अब LPG उपभोक्ताओं के पास होंगे दो ऑप्शन

नए नियम के तहत अगर किसी उपभोक्ता के घर में PNG कनेक्शन लग जाता है, तो उसके पास दो ऑप्शन होंगे. पहला वह PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के अंदर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए आवेदन कर सकता है. दूसरा यदि उसे लगता है कि फ्यूचर में उसे ऐसे स्थान पर जाना पड़ सकता है जहां PNG उपलब्ध नहीं है, तो वह LPG कनेक्शन बंद करवाते समय एक ट्रांसफर वाउचर ले सकता है. इस वाउचर की मदद से वह बाद में गैर-PNG क्षेत्र में अपना पुराना LPG कनेक्शन आसानी से फिर से शुरू करा सकेगा.

ये भी पढ़ें-होर्मुज खुलने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, कमर्शियल पैक्ड LPG पर लगी पाबंदियां हटाई

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ?

  • यह नया नियम खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जिनकी नौकरी में बार-बार ट्रांसफर होता है.
  • इसके अलावा किराये के मकान में रहने वाले लोग, पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले छात्र, प्रवासी परिवार और अक्सर शहर बदलने वाले लोगों को भी इससे बड़ी सुविधा मिलेगी.
  • अब हर बार नया LPG कनेक्शन लेने की प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा और जरूरत पड़ने पर पुराना कनेक्शन दोबारा चालू कराया जा सकेगा.

ज़रूर पढ़ें