नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ जल्द आ रही Mahindra Scorpio N 2026, जानिए लॉन्च डेट और कीमत

Mahindra Scorpio N 2026: 2026 में आने वाली नई Scorpio N का लुक अपनी पुरानी मजबूती बरकरार रखेगा, लेकिन इसे और आधुनिक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे. कंपनी इसमें नई डिजाइन की हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ-साथ बदले हुए बंपर भी दे सकती है, जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश दिखेगी.
scorpio n 2026

scorpio n 2026 कार

Mahindra Scorpio N 2026: महिंद्रा अपनी मशहूर स्कॉर्पियो को एक बार फिर नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. अपनी मजबूती के लिए पहचानी जाने वाली यह गाड़ी अब नए और मॉडर्न अंदाज में नजर आएगी. हालांकि बाजार में कई नई एसयूवी (SUVs) आने से मुकाबला कड़ा हो गया है, लेकिन 2026 तक आने वाली नई Scorpio N 2026 में आपको वही दमदार लुक और शानदार रोड प्रेजेंस मिलेगी. कंपनी इसमें आधुनिक फीचर्स और बेहतर डिजाइन जोड़ रही है ताकि यह उन लोगों की पहली पसंद बन सके जो स्टाइल के साथ-साथ पावर भी चाहते हैं.

डिजाइन में क्या-क्या बदलाव होगा?

2026 में आने वाली नई Scorpio N का लुक अपनी पुरानी मजबूती बरकरार रखेगा, लेकिन इसे और आधुनिक बनाने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे. कंपनी इसमें नई डिजाइन की हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ-साथ बदले हुए बंपर भी दे सकती है, जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश दिखेगी. इसके अलावा, नए अलॉय व्हील्स और कुछ बाहरी फिनिशिंग इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाएंगे.

इंटीरियर होगा प्रीमियम

2026 की Scorpio N का इंटीरियर अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम होगा. इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिल सकता है, जिससे गाड़ी चलाना और मनोरंजन करना आसान हो जाएगा. साथ ही केबिन को नया लुक देकर और ज्यादा आरामदायक बनाया जा सकता है. बेहतर क्वालिटी की सीटों और लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स के आने से यह एसयूवी आज के जमाने के हिसाब से और भी हाई-टेक महसूस होगी.

क्या इंजन में बदलाव होगा?

नई Scorpio N 2026 के इंजन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी, क्योंकि इसके मौजूदा इंजन अपनी पावर के लिए पहले से ही फेमस हैं. अपको इसमें वही दमदार 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलेंगे. चलाने में आसानी के लिए इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स दिए जाएंगे. साथ ही एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसके कुछ मॉडल्स में 4X4 सिस्टम भी होगा, जो ऊबड़-खाबड़ और मुश्किल रास्तों पर गाड़ी की पकड़ को मजबूत बनाएगा.

ये भी पढ़ें-आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा वॉट्सएप…? एलन मस्‍क के आरोपों के बाद कंपनी का आया जवाब

जानिए कीमत और लॉन्च डेट

नई Mahindra Scorpio N 2026 की कीमत में मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है. जानकारी के अनुसार, इसकी कीमत 14 लाख से 26 लाख रुपये के बीच रह सकती है. जहां तक इसके बाजार में आने का सवाल है, तो यह धांसू SUV अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी तारीख का ऑफिशिय ऐलान नहीं किया है.

ज़रूर पढ़ें