Telecom Tariff Hike Alert: मोबाइल रीचार्ज फिर हो सकता है महंगा, जानिए कितने बढ़ सकते हैं दाम

mobile recharge price hike: अगर कंपनियां अपने प्लान की कीमतों में 15 प्रतिशत तक इजाफा करती हैं, तो ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर, 199 रुपये वाला प्लान करीब 229 रुपये का हो सकता है. वहीं 299 रुपये का प्लान बढ़कर लगभग 344 से 359 रुपये तक पहुंच सकता है.
Telecom Tariff Hike Alert

मोबाइल रिचार्ज महंगा हो सकता है

Recharge Plans May Get Costlier: भारत में मोबाइल रीचार्ज प्लान एक बार फिर महंगे हो सकते हैं. सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 से 4 महीनों में टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जबकि वोडाफोन आइडिया अपने 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार करेगा.

रीचार्ज कितना महंगा हो सकता है?

अगर कंपनियां अपने प्लान की कीमतों में 15 प्रतिशत तक इजाफा करती हैं, तो ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर, 199 रुपये वाला प्लान करीब 229 रुपये का हो सकता है. वहीं 299 रुपये का प्लान बढ़कर लगभग 344 से 359 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा 999 रुपये वाला लंबी वैधता वाला प्लान करीब 1,149 रुपये का हो सकता है. यानी आने वाले समय में मोबाइल रीचार्ज के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

कंपनियां दाम क्यों बढ़ा रही हैं?

Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी कंपनियां पूरे देश में 5G नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए बड़े लेवल पर इन्वेस्ट कर रही हैं. इस पर काफी खर्च हो रहा है, इसलिए कंपनियां इसकी भरपाई करने के लिए रीचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं.

ARPU बढ़ाने पर भी है कंपनियों का फोकस

टेलीकॉम कंपनियां अपना ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाना चाहती हैं. आसान भाषा में समझें तो ARPU का मतलब है कि एक ऐक्टिव कस्टमर से कंपनी औसतन कितनी कमाई कर रही है. अगर प्रति ग्राहक कमाई बढ़ती है, तो कंपनियों का कुल राजस्व भी बढ़ता है. इसी वजह से कंपनियां प्लान की कीमतें बढ़ा सकती हैं.

ये भी पढ़ें-Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग में न करें ये गलतियां, इन ट्रिक्स से हर सामान पर पाएं सबसे बड़ी छूट

कम मुकाबला-बढ़ेंगे दाम

भारत के टेलीकॉम बाजार में फिलहाल सबसे ज्यादा पकड़ Reliance Jio और Bharti Airtel की है. बाजार में मुकाबला पहले की तुलना में कम होने के कारण कंपनियों के लिए प्लान महंगे करना आसान हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, हर तिमाही में रिलायंस जियो के साथ करीब 70 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं, जबकि इंडियन एयरटेल के लगभग 50 लाख नए ग्राहक बढ़ने की उम्मीद है.

ज़रूर पढ़ें