आपके गांव में मनरेगा से कौन-कौन से काम हुए, घर बैठे ऑनलाइन देखें पूरा हिसाब, गड़बड़ी मिलने पर करें शिकायत

MP MGNREGA Work Record Online: सबसे पहले nrega.dord.gov.in खोलें. यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनकर रिपोर्ट देखें. पोर्टल पर जॉब कार्ड, वर्क, मस्टर रोल, वेज लिस्ट और फंड ट्रांसफर ऑर्डर यानी एफटीओ की जानकारी मिलती है. वित्तीय वर्ष चुनकर कार्य की नाम, स्वीकृत राशि, काम की स्थिति, मजदूरों की हाजिरी और भुगतान जांचें.
mgnrega

मनरेगा की डीटेल कैसे चेक करें

Check Village Work Details Online: गांवों में मनरेगा के तहत हर साल सड़क, तालाब, नाली और जल संरक्षण जैसे कई विकास कार्य कराए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके गांव में किन कामों के लिए कितना पैसा आया और कहां कितना खर्च हुआ? अब इसकी जानकारी पाने के लिए पंचायत या सरकारी ऑफिस की चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन मनरेगा का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं. अगर रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे शिकायत दर्ज करें.

ऑनलाइन देखें गांव में हुए मनरेगा के काम

सबसे पहले nrega.dord.gov.in खोलें. यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनकर रिपोर्ट देखें. पोर्टल पर जॉब कार्ड, वर्क, मस्टर रोल, वेज लिस्ट और फंड ट्रांसफर ऑर्डर यानी एफटीओ की जानकारी मिलती है. वित्तीय वर्ष चुनकर कार्य की नाम, स्वीकृत राशि, काम की स्थिति, मजदूरों की हाजिरी और भुगतान जांचें. मस्टर रोल में दर्ज नामों का मिलान मजदूरों से करें. रिकॉर्ड में अंतर दिखे तो स्क्रीनशॉट या प्रिंट सुरक्षित रखें. शिकायत के समय ये प्रमाण काम आएंगे.

गड़बड़ी मिलने पर यहां दर्ज कराएं शिकायत

बिना काम कराए भुगतान, फर्जी नाम, मजदूरी न मिलने या खराब गुणवत्ता जैसी गड़बड़ी पर पंचायत सचिव या रोजगार सहायक को लिखित शिकायत दें. डेट वाली रसीद जरूर लें. समाधान नहीं होने पर ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी या जिला कार्यक्रम समन्वयक से संपर्क करें. जिले के मनरेगा लोकपाल यानी ओम्बुड्सपर्सन को भी ऑनलाइन या लिखित शिकायत दी जा सकती है. शिकायत में पंचायत, काम का नाम, वित्तीय वर्ष और गड़बड़ी का डीटेल लिखें. जॉब कार्ड, फोटो या भुगतान रिकॉर्ड जैसे प्रमाण लगाएं. सामाजिक अंकेक्षण की ग्राम सभा में भी मामला उठाएं.

घर बैठे ऑनलाइन चेक करें पूरा हिसाब

  • nrega.dord.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें.
  • संबंधित वित्तीय वर्ष का चयन करें.
  • Work रिपोर्ट में स्वीकृत और पूरे काम देखें.
  • Muster Roll में मजदूरों के नाम और हाजिरी जांचें.
  • Wage List और FTO में भुगतान की स्थिति देखें.
  • गड़बड़ी के स्क्रीनशॉट और डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखें.
  • अधिकारी या जिला लोकपाल को शिकायत देकर रसीद लें.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें