NEET 2026: नीट UG 2026 परीक्षा में हिजाब-कड़ा पहन सकते हैं या नहीं, क्या है सही ड्रेस कोड? जानिए NTA की गाइडलाइन

NTA Guidelines for NEET 2026: परीक्षा केंद्र के अंदर धातु से बनी कोई भी वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे कान के झुमके, गले का हार, अंगूठी, कंगन या नोज पिन जैसे गहने पहनकर न जाएं. इसी तरह छात्रों के लिए भी कड़ा या चेन पहनना मना है.
Neet Exam 2026 Guidelines

NTA गाइडलाइन 2026

NTA Guidelines for NEET 2026: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET UG 2026 की मुख्य परीक्षा 3 मई को होनी है, जिसके लिए लाखों छात्र ज़ोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं. पिछले कई वर्षों से यह देखा गया है कि परीक्षा के दिन चेकिंग के दौरान कई छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता और उन्हें गेट पर ही रोक दिया जाता है. इसका मुख्य कारण सही ‘ड्रेस कोड’ का पालन न करना है. हर साल की तरह इस बार भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सुरक्षा मानक इतने सख्त हैं कि परीक्षा केंद्र पर की गई एक छोटी सी गलती भी आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है.

ऐसे में नीट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना बहुत आवश्यक है कि परीक्षा के दिन किन चीजों पर पाबंदी होती है और सही ड्रेस कोड क्या है. साथ ही नीट द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स को समझना भी बहुत ज़रूरी है, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रह जाए.

एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • आप जितने साधारण कपड़े पहनेंगे, चेकिंग में उतनी ही कम परेशानी होगी.
  • ऊपरी कपड़े: हल्के रंग की हाफ स्लीव वाली टी-शर्ट या शर्ट पहनना सबसे बेहतर है.
  • क्या न पहनें: फुल बाजू वाले कपड़े बिल्कुल न पहनें, इन्हें पहनकर जाने पर एंट्री नहीं मिलेगी.
  • डिजाइन से बचें: ऐसे कपड़े न पहनें जिनमें बड़े बटन, ज़िप, बहुत सारी जेबें या भारी कढ़ाई की गई हो.
  • जूते-चप्पल: परीक्षा सेंटर पर जूते पहनकर जाना मना है, इसलिए साधारण चप्पल या पतले सोल वाली सैंडल ही पहनें.
  • भारी सोल वाले जूते और ऊंची हील्स (High Heeled) वाली सैंडल पहनकर जाने की गलती न करें, क्योंकि इन्हें गेट पर ही उतरवा दिया जाएगा.

एग्जाम सेंटर में किन चीजों को साथ न ले जाएं

एग्जाम सेंटर के अंदर धातु से बनी कोई भी वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे कान के झुमके, गले का हार, अंगूठी, कंगन या नोज पिन जैसे गहने पहनकर न जाएं. इसी तरह छात्रों के लिए भी कड़ा या चेन पहनना मना है. यहां तक कि बालों में लगाए जाने वाले बड़े रबर बैंड या क्लचर भी परीक्षा केंद्र के गेट पर हटवा दिए जाते हैं, इसलिए पूरी तरह साधारण बनकर जाना ही सबसे बेहतर है.

एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाएं?

  • एडमिट कार्ड: फॉर्म वाली फोटो चिपकाकर अपना रंगीन एडमिट कार्ड साथ रखें.
  • एक्स्ट्रा फोटो: अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए एक एक्स्ट्रा पासपोर्ट फोटो साथ ले जाएं.
  • असली पहचान पत्र: आधार, पैन या वोटर आईडी में से कोई भी एक ‘ओरिजिनल’ आईडी साथ रखें, फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-LPG New Rule: 1 मई से बदल जाएंगे एलपीजी बुकिंग के नियम, अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

कड़ा या हिजाब पहनने वाले छात्र ध्यान दें

धार्मिक या सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी चीज़ें (जैसे कृपाण, कड़ा या हिजाब) पहनने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा. समय पर पहुंचने से आपकी जांच आसानी से हो सकेगी और परीक्षा के नियमों का पालन भी सुनिश्चित होगा.

ज़रूर पढ़ें