ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम

New ATM Rules: HDFC बैंक ने अब UPI के जरिए एटीएम से पैसे निकालने को भी आपकी मंथली फ्री लिमिट में शामिल कर दिया है. इसका मतलब है कि चाहे आप कार्ड से पैसे निकालें या UPI ऐप से सब एक ही गिनती में आएंगे.
New ATM Rules

एटीएम के नए नियम

New ATM Rules: 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए फाइनेंशियल ईयर में एटीएम (ATM) से पैसे निकालने के नियमों में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. कई बैंकों और पेमेंट बैंकों ने अपने ट्रांजैक्शन चार्ज और कैश निकालने की लिमिट में बदलाव किया है. इसका सीधा असर आपकी जेब और एटीएम इस्तेमाल करने के तरीके पर पड़ेगा, इसलिए अब पैसे निकालते समय आपको इन नए नियमों का ध्यान रखना होगा.

UPI से कैश निकालना अब फ्री लिमिट में शामिल

HDFC बैंक ने अब UPI के जरिए एटीएम से पैसे निकालने को भी आपकी मंथली फ्री लिमिट में शामिल कर दिया है. इसका मतलब है कि चाहे आप कार्ड से पैसे निकालें या UPI ऐप से सब एक ही गिनती में आएंगे. अगर आप अपनी तय फ्री लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं, तो हर बार आपको 23 रुपये और टैक्स अलग से देना होगा.

PNB ने डेली लिमिट नियम बदला

सरकारी बैंक PNB ने अपने डेबिट कार्ड से रोज पैसे निकालने की अधिकतम सीमा (Daily Limit) को बदल दिया है. अब कार्ड के हिसाब से आप एक दिन में 50,000 से 75,000 रुपये तक ही निकाल पाएंगे. जिन कार्ड्स पर पहले 1 लाख रुपये तक निकालने की छूट थी, उसे अब कम कर दिया गया है ताकि बैंक सुरक्षा और जोखिमों को बेहतर तरीके से संभाल सके.

Jio Payments Bank की नई पहल

जियो पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जहां अब आपको पैसे निकालने के लिए प्लास्टिक कार्ड या एटीएम मशीन की जरूरत नहीं होगी. आप किसी भी अधिकृत ‘बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट’ पर जाकर सिर्फ QR कोड स्कैन करके कैश ले सकेंगे. यह कदम डिजिटल बैंकिंग को और आसान बनाने के लिए उठाया गया है.

ये भी पढ़ें-जोमैटो ने बढ़ाई अपनी प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा

डिजिटल बैंकिंग की ओर बढ़ता कदम

इन बदलावों से यह साफ है कि बैंक अब कैश के इस्तेमाल को सीमित कर रहे हैं और डिजिटल तरीकों को बढ़ावा दे रहे हैं. ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज से बचने के लिए अपने बैंक की नई लिमिट्स का ध्यान रखना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें