राशन कार्ड धारक सावधान! मृत व्यक्ति के नाम पर राशन लिया तो रद्द होगा कार्ड, दर्ज होगी FIR, जानें नियम

Ration Card Fraud Rules : अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य राशन कार्ड के अंतर्गत आता था और उसकी मृत्यु हो गई है, लेकिन राशन कार्ड से नाम अभी भी नहीं हटा है और परिवार उसका पूरा लाभ ले रहा है, तो यह गैर-कानूनी है. ऐसा करने पर परिवार के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर सकती है.
Ration card

राशन कार्ड

FIR Against Illegal Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है. देशभर के करोड़ों परिवार राशन कार्ड पर निर्भर हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत सरकार हर माह प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन प्रदान करती है. ऐसे में पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी होता है. अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य राशन कार्ड के अंतर्गत आता था और उसकी मृत्यु हो गई है, लेकिन राशन कार्ड से नाम अभी भी नहीं हटा है और परिवार उसका पूरा लाभ ले रहा है, तो यह गैर-कानूनी है. ऐसा करने पर परिवार के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर सकती है.

ऑनलाइन कैसे हटा सकते हैं नाम?

अगर आपके घर के किसी राशन कार्ड धारक सदस्य की मृत्यु हो गई है और आप उसका नाम राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को फॉलो करें.

  • आप खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड अपडेट कर सकते हैं.
  • आवेदन शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वेबसाइट पर लॉग इन करें.
  • लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे ‘मेम्बर डिलीशन’ या ‘राशन कार्ड अपडेट’ के ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद, जिस सदस्य की मृत्यु हुई है, उनसे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां फॉर्म में भरें.
  • नाम हटाने की वजह में ‘डेथ’ के ऑप्शन को सिलेक्ट करें.
    अब मृत सदस्य के Death Certificate की स्कैन की हुई फोटो वेबसाइट पर अपलोड करें.
  • यह सब करने के बाद अपने आवेदन को फाइनल सबमिट कर दें.
    सबमिट होते ही आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए संभालकर अपने पास रख लें.

ऑफलाइन कैसे हटवाएं नाम?

  • ऑनलाइन सुविधा न होने पर आप आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति कार्यालय या राशन डीलर के पास जाना होगा.
  • वहां जाकर राशन कार्ड से नाम हटाने का फॉर्म लें और एक लिखित आवेदन तैयार करें.
  • फॉर्म के साथ मृत सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड की फोटोकॉपी लगाएं.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स वहां जमा कर दें.
  • डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद वहां से रसीद लेना न भूलें.

ये भी पढ़ें-राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट! सरकार ने बदले चावल के नियम, जानें PMGKAY में क्या बदलाव हुआ

मृत व्यक्ति के नाम पर राशन लेने पर होगी कार्रवाई

  • किसी मृत व्यक्ति के नाम पर राशन लेना पूरी तरह गैर-कानूनी है.
  • ऐसा करने पर आपका राशन कार्ड हमेशा के लिए बंद हो सकता है.
  • आपसे पुराने राशन की पूरी कीमत बाजार के महंगे भाव पर वसूली जा सकती है.
  • आप पर भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
  • मामले के गंभीर होने पर आपके खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज हो सकती है.
  • भविष्य में आपको किसी भी दूसरी सरकारी योजना का लाभ मिलने में बड़ी दिक्कत आएगी.

ज़रूर पढ़ें