Ration Card New Rules: नया राशन कार्ड बनवाने और सुधार के लिए ये 6 डॉक्यूमेंट्स जरूरी, घर आकर जांच करेंगे अधिकारी

Ration Card New Rules: नए नियमों के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवाता है, तो उसे आवेदन के समय कुल 6 डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी. इनमें परिवार के मुखिया की फोटो, आधार कार्ड, वैलिड निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्युमेंट्स देना अनिवार्य होगा.
Ration card

राशन कार्ड

6 Documents Required for Ration Card: अगर आप भी नया राशन कार्ड बनवाने और पुराने को अपडेट करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. हाल ही में खाद्य आपूर्ति विभाग ने नए राशन कार्ड बनवाने और पुराने में संशोधन कराने के नियमों में बदलाव की है. सबसे पहले बता दें कि जिन लोगों का नाम राशन कार्ड से जुड़ा है, उन्हें हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो फ्री अनाज मिलता है. वहीं कई ऐसे धारक हैं, जिनके राशन कार्ड में कुछ गलतियां हैं और वे उन्हें सुधरवाना चाहते हैं. इसके साथ ही कई लोग नया राशन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं.

ऐसे में इन लोगों को नया राशन कार्ड बनवाने और पुराने को सुधरवाने में मुश्किल हो सकती है. सरकार ने नियमों में बदलाव कर अब 6 जरूरी डॉक्युमेंट्स को अनिवार्य कर दिया है. यानी अब राशन कार्ड बनवाना या सुधार कराना आसान नहीं होगा.

आवेदन के लिए 6 डॉक्यूमेंट्स जरूरी

नए नियमों के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवाता है, तो उसे आवेदन के समय कुल 6 डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी. इनमें परिवार के मुखिया की फोटो, आधार कार्ड, वैलिड निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्युमेंट्स देना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, बैंक पासबुक और लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो भी आवेदन के समय जमा करनी होगी. सरकार ने स्पष्ट कहा है कि अगर इन डॉक्युमेंट्स में से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं है, तो ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन फॉर्म अपलोड नहीं होगा.

आवेदन के समय इन जानकारियों को देना होगा

नए राशन कार्ड के आवेदन के समय परिवार की आर्थिक स्थिति और संपत्ति की जानकारी देनी होगी. नियमों के अनुसार, आवेदक को अपनी कमाई के स्रोत के बारे में भी डिटेल देनी होगी. इसके अलावा, पक्के मकान में कितने कमरे हैं, इस बारे में भी बताना होगा. इन सभी जानकारियों का उद्देश्य फर्जीवाड़ा रोकना है.

ये भी पढ़ें-राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा अपडेट! 21 सितंबर तक कर लें ये काम, वरना 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है अनाज

राशन डीलर के पास eKYC जरूरी

नए नियमों के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको राशन कार्ड डीलर के पास जाना होगा और परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC करानी होगी. जब तक e-KYC का प्रोसेस पूरा नहीं होगा, तब तक आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ई जाएगी. जैसे ही आपका फॉर्म जमा हो जाता है, इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जाएगा. इसके बाद अधिकारी आवेदक के घर जाकर सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक करेंगे और घर की फोटो क्लिक करेंगे.

ज़रूर पढ़ें