क्या आपका भी फ्रिज नहीं कर रहा कूलिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
सांकेतिक तस्वीर
Refrigerator Cooling Issue: इस साल भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. चिलचिलाती धूप और 40 डिग्री के पार पहुंचता पारा डरा रहा है. समर सीजन में फ्रिज की मांग तेजी से बढ़ जाती है. ठंडा-ठंडा, कूल-कूल फ्रिज चिल्ड पानी तो देता ही है, इसके साथ ही तरह-तरह की कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे पेय पदार्थों को शानदार बना देता है. इसका मजा तब किरकिरा हो जाता है, जब फ्रिज ही कम कूलिंग करने लगे.
फ्रिज की कूलिंग कम होने की वजह क्या हैं?
फ्रिज में कूलिंग की समस्या कई वजहों से हो सकती है. कई बार फ्रिज का रखरखाव सही ना होने की वजह से कूलिंग कम होती है. इसके साथ ही जिस जगह फ्रिज रखा हो, वहां वेंटिलेशन सही नहीं होना और सही बैलेंस ना होना भी कारण हो सकता है. नए फ्रिज की डिलीवरी के बाद तुरंत ही उसे प्लग इन करके चालू कर दिया जाता है इससे भी दिक्कतें हो सकती हैं.
कूलिंग की समस्या कैसे दूर करें?
कई बार लोग जल्दबाजी में टेक्नीशियन को बुला लेते हैं, जिसकी जरूरत भी नहीं होती है. एक्सपर्ट कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आप ठीक करके फ्रिज की कूलिंग को बढ़ा सकते हैं.
एयर वेंट: फ्रिज में एयर वेंट होते हैं, जिनसे ठंडी हवा एक जगह से दूसरी जगह जाती है. इसके बंद होने पर कूलिंग कम हो सकती है, इसलिए हमेशा इसे खोलकर रखें.
डीफ्रॉस्ट : अक्सर आपने देखा होगा कि फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है. जिसे डीफ्रॉस्ट की मदद से हटाया जाता है. जब डीफ्रॉस्ट नहीं किया जाता तो फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है. विशेषज्ञों की राय है कि हर तीन दिन में डिफ्रॉस्ट करना चाहिए.
वेंटिलेशन: फ्रिज को हमेशा हवादार जगह पर रखना चाहिए. जहां तापमान एकदम से ना बढ़े और ना घटे. फ्रिज की दीवारों के आसपास खुला हिस्सा होना चाहिए. इससे कूलिंग बेहतर होगी.
ये भी पढ़ें: देश के इन कोनों में अभी भी है ‘विंटर’ जैसा माहौल, गर्मियों में घूमने के लिए ये हैं 4 परफेक्ट ‘कूल’ डेस्टिनेशन
कंप्रेशर को साफ रखें: कंप्रेशर फ्रिज की जान होती है. इस पर धूल-मिट्टी, मकड़ी के जाले और गंदगी होने से कूलिंग कम हो सकती है. इसे साफ रखना चाहिए, इससे कूलिंग शानदार होगी.
सही तापमान: फ्रिज का तापमान सही ना होने की वजह से भी कूलिंग की समस्या होती है. टेम्प्रेचर 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए. मौसम के हिसाब से इसे बदलते रहना चाहिए.
इन उपायों को करने के बाद भी फ्रिज की समस्या फिक्स नहीं होती है तो टेक्नीशियन की मदद ले सकते हैं.