Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बंपर डिस्काउंट, 44 हजार रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका, जानें कहां से खरीदें
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंदहो सकता है.फ्लिपकार्ट पर कीमत में भारी कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है. इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. यहां हम आपको Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर्स और इसकी कम कीमत के बारे में बताने वाले हैं.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G कीमत
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 89,493 में लिस्ट किया गया है. जबकि इसे पिछले साल जनवरी में 1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G ऑफर्स
बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके बाद इस स्मार्टफोन की कम कीमत 85,493 रुपये रह जाती है. वहीं अगर आप एक्सचेंज करते हैं तो ऑफर के तहत अपना पुराना या चला रहे स्मार्टफोन देने पर 58,700 रुपये तक का एक्स्ट्रा लाभ पा सकते हैं. इस तरह यह फोन अपनी लॉन्च कीमत की तुलना में लगभग 44,000 तक सस्ता मिल रहा है.
ये भी पढ़ें-बिना इंटरनेट और सिम के कैसे काम करता है Bitchat ऐप? प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आया यह ऐप
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्पेसिफिकेशंस
- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1400 × 3120 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है.
- परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है. यह Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है.
- फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का दूसरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है.