सरकार की इन योजनाओं का उठाएं लाभ, पैसा भी हो जाएगा दोगुना, जानें क्या है रूल ऑफ 72
सरकार की इन योजनाओं से अपने पैसे को करें दोगुना
Double Money Rules: अक्सर लोग अपने पैसे को सेविंग्स के रूप में या ब्याज दर से मुनाफा पाने के लिए बैंकों पर जमा करते हैं. लेकिन वहां पर पर्याप्त ब्याज दर नहीं मिलती. ऐसे में अगर पैसे को डबल करना चाहते हैं, तो करीब 10 सालों का वक्त लगता है. लेकिन अगर आपने यह नियम जान लिया, तो आप अपने पैसे को बहुत जल्दी डबल कर सकते हैं. यहां जानें वो कौन सी सरकारी योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से आप भी अपने पैसे को डबल कर सकते हैं.
क्या है रूल ऑफ 72?
रूल ऑफ 72 का उपयोग यह अनुमान लगाने में किया जाता है कि किसी निश्चित सालाना रिटर्न पर कितने समय में पैसे डबल हो सकते हैं. योजनाओं द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों या मिलने वाले रिटर्न दर को 72 से डिवाइड करके पता लगाया जा सकता है कि कितने साल में पैसे डबल होंगे. उदाहरण के माध्यम से समझते हैं, जैसे अगर किसी योजना के तहत सालाना 8 प्रतिशत रिटर्न मिलता है और उसमें कुछ बदलाव नहीं होता, तो वह करीब 9 सालों में डबल होगा. 72/8=9 ऐसे में अगर 6 फीसदी ब्याज दर है, 12 सालों में पैसा डबल होगा.
गारंटी के साथ मिलता है रिटर्न
सामान्य बैंकों से ज्यादा ब्याज दर प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), एसएसवाई, एससीएसएस , डाकघर सावधि जमा और डाकघर बचत खाता में मिलती है. जिसमें गारंटीड रिटर्न दिया जाता है. अगर आप शेयर बाजार या कहीं ऐसी जगह निवेश नहीं करते हैं, जहां ज्यादा मुनाफे की संभावना है, तो इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.
ये भी पढे़ंः होर्मुज के रास्ते आने वाली एलपीजी सप्लाई हुई कम, LPG Crisis से कब तक मिल पाएगा छुटकारा?
इन योजनाओं में करें निवेश
PPF, FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), डाकघर बचत योजना या वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं में निवेश किया है, तो आपको बस कुछ ही सालों का इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि यहां पर बैंकों से ज्यादा रिटर्न मिलता है. ऐसे में अगर आप भी अपने पैसे को डबल करना चाहते हैं, तो इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं.