3-पिन प्लग में एक पिन मोटी और लंबी क्यों होती है? जानिए इसके पीछे की वजह

Three Pin Plug Earth Pin : क्या आपने कभी सोचा है कि AC, फ्रिज या माइक्रोवेव के 3-पिन प्लग में एक पिन बाकी दोनों से बड़ी और मोटी क्यों होती है. यह सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए होती है. यह बड़ी पिन अर्थिंग का काम करती है और सॉकेट में सबसे पहले जुड़ती है.
3 pin plug

3-पिन प्लग में एक पिन मोटी क्यों होती है

Why Earth Pin Is Bigger: क्या आपने कभी सोचा है कि AC, फ्रिज या माइक्रोवेव के 3-पिन प्लग में एक पिन बाकी दोनों से बड़ी और मोटी क्यों होती है. यह सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए होती है. यह बड़ी पिन अर्थिंग का काम करती है और सॉकेट में सबसे पहले जुड़ती है. अगर किसी कारण उपकरण में करंट लीक हो जाए, तो यह अतिरिक्त करंट को जमीन में पहुंचा देती है, जिससे इलेक्ट्रिक शॉक लगने का खतरा काफी कम हो जाता है.

भारी उपकरणों में 3-पिन प्लग क्यों लगाया जाता है?

  • 3-पिन प्लग का इस्तेमाल भारी बिजली खपत वाले उपकरणों की सुरक्षा के लिए किया जाता है.
  • फ्रिज, एसी, गीजर और माइक्रोवेव जैसे उपकरणों की बॉडी ज्यादातर मेटल की होती है.
  • ऐसे उपकरणों में करंट लीक होने या बॉडी में करंट आने का खतरा अधिक रहता है.
  • मोबाइल चार्जर, टीवी या ट्रिमर जैसे कम बिजली वाले उपकरणों में यह खतरा काफी कम होता है, इसलिए उनमें 2-पिन प्लग भी पर्याप्त होता है.
  • अगर भारी उपकरण में अर्थिंग न हो, तो उसे छूने पर इलेक्ट्रिक शॉक लग सकता है.
  • इसी वजह से भारी बिजली वाले उपकरणों में सुरक्षा के लिए 3-पिन प्लग का इस्तेमाल किया जाता है.

3-पिन प्लग में एक पिन लंबी क्यों होती है?

  • 3-पिन प्लग में एक पिन बाकी दोनों से लंबी बनाई जाती है.
  • प्लग को सॉकेट में लगाने पर यही लंबी पिन सबसे पहले कनेक्ट होती है.
  • इससे उपकरण की अर्थिंग पहले से ही जुड़ जाती है.
  • अगर उपकरण में करंट लीक हो या कोई खराबी आ जाए, तो अतिरिक्त करंट अर्थिंग के जरिए जमीन में चला जाता है.
  • इससे करंट आपके शरीर तक नहीं पहुंचता और इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा काफी कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें-सावधान! AI की फेक फोटो से हो रही है साइबर ठगी, इन 5 संकेतों से तुरंत पहचानें नकली तस्वीर

3-पिन प्लग में एक पिन मोटी क्यों होती है?

  • 3-पिन प्लग में अर्थिंग वाली पिन बाकी दोनों से मोटी होती है.
  • मोटी पिन की वजह से प्लग गलत तरीके से सॉकेट में नहीं लगाया जा सकता.
    इससे अर्थिंग हमेशा सबसे पहले जुड़ती है.
  • अगर उपकरण में करंट लीक हो, तो अतिरिक्त करंट सुरक्षित रूप से जमीन में चला जाता है.
  • इससे शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा कम हो जाता है.
  • मोटी पिन में बिजली का प्रवाह भी आसानी से होता है.
  • इसी कारण फ्रिज, एसी और गीजर जैसे भारी उपकरण सुरक्षित तरीके से काम करते हैं.

ज़रूर पढ़ें