DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गया 2% महंगाई भत्ता, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

DA Hike: मोदी सरकार ने शनिवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दी है.
DA Hike

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों बढ़ाया 2 प्रतिशत डीए.

DA Hike: मोदी सरकार ने शनिवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दी है. यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा. मोदी सरकार के इस फैसले से देश के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी की लहर है.

डीए बढ़ने से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 36,500 रुपये महीना बेसिक पे मिलता है, तो अभी उसका DA 58 प्रतिशत के हिसाब से 21,170 रुपये है. लेकिन अब मोदी सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद 36,500 रुपए महीना बेसिक सैलरी वाले का डीए बढ़कर 21,170 रुपए से 21,900 रुपये हो जाएगा. इसके अलावा जनवरी से एरियर भी मिलेगा. आप बेसिक सैलरी से हिसाब से अपने बढ़े डीए का पता लगा सकते हैं.

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

पेंशनर्स की अगर बात करें, तो उन्हें महंगाई राहत (DR) मिलती है. देश भर में अभी 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स हैं. मोदी सरकार के इस फैसले से पेंशनर्स को भी फायदा होगा. उदाहरण के तौर पर अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 9000 रुपये है तो उसका 58 फीसदी के हिसाब से डीए 5220 रुपये हुआ. लेकिन अब डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के बाद यह 5400 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने पेंशन में 180 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

ये भी पढ़ेंः EPFO वेतन सीमा बढ़ाने पर विचार, सरकार ने बनाया ये प्लान, 30,000 तक हो सकती है PF न्यूनतम सैलरी

मोदी सरकार ने 13,000 करोड़ रुपए के कोष को मंजूरी दी है. इसके साथ ही एक सॉवरेन मैरीटाइम फंड बनाने को भी मंजूरी दी है. यह फंड भारतीय ध्वज वाले जहाजों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करता है. इसके अलावा कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है.

ज़रूर पढ़ें