जेल से छूटते ही फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में आजम खान, बोले- अब कहने के लिए बचा ही क्या
आजम खान (File Photo)
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्हें गाजियाबाद की एक विशेष PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रामपुर जेल से रिहाई के बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को हिरासत में लिया है. जेल से छूटते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी. जिसमें कहा था कि अब कहने के लिए बचा ही क्या है?
आजम खान पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामला दर्ज है. ईडी ने आजम खान से पूछताछ करने के लिए 14 दिनों की हिरासत पर लिया है. हालांकि, ईडी की इस मांग का आजम खान के वकीलों ने विरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद ईडी ने उन्हें हिरासत में लेने की अनुमति दे दी.
ED ने किया गिरफ्तार
बता दें, आजम खान दो पैन कार्ड रखने के मामले में जेल में बंद थे, लेकिन उन्हें इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. शनिवार को आजम खान जेल से बाहर भी आ गए, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई. अब उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. गाजियाबाद में जब उन्हें पेशी के लिए लाया गया, तो पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.
ये भी पढ़ेंः वापसी नहीं अब UP से विदाई होगी… रामलीला मैदान से अखिलेश बोले- काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो दिया
क्या हैं आजम खान पर आरोप?
आजम खान पर साल 2019 में 26 मामले दर्ज किए गए. ईडी ने उन पर रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की स्थापित करने के लिए किसानों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही ईडी ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में ठेकेदारों और अन्य लोगों से अवैध वसूली की गई, जिससे 426 करोड़ रुपये जमा हुए. फिलहाल, आजम खान की मुश्किलें कम होते नजर नहीं आ रही हैं.