पड़ोस की ‘आंटी’ से इश्क लड़ाते पकड़ा गया पति, पत्नी के विरोध पर खूनी बवाल, 16 पर FIR

Wife Catches WhatsApp Secret Chats: बागपत में पड़ोस की आंटी से चैट करते एक युवक पकड़ा गया. इसके बाद पति-पत्नी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. अब मामला खून-खराबा तक पहुंच गया.
Husband Extramarital Affair Caught

पड़ोस की आंटी से इश्क लड़ाते पकड़ा गया पति, पत्नी के विरोध पर खूनी बवाल, 16 पर FIR

Husband Extramarital Affair Caught: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला को अपने पति का विरोध करना भारी पड़ गया. पति गांव की ही एक आंटी से बात करता था. लेकिन एक दिन उसकी पत्नी ने आंटी के साथ व्हाट्सएप चैट करते पकड़ लिया और उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपनी बहन और मायके वालों को भेज दिया. इसके बाद विवाद बढ़ गया और पति ने पत्नी की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं जब मायके वाले समझाइश देने पहुंचे, तो उन पर भी हमला कर दिया. फिलहाल, इस मामले में 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जानें क्या है पूरा मामला.

यह मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के पाबला बेगमाबाद गांव का है, जहां सचिन की शादी करीब 8 साल पहले गुड्डी के साथ हुई थी. सबकुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था कि एक दिन अचानक गुड्डी ने अपने पति सचिन को पड़ोस की आंटी के साथ व्हाट्सएप पर बात करते पकड़ लिया. व्हाट्सएप में देखा तो सचिन पड़ोस की आंटी के साथ गंदी-गंदी चैट कर रहा था. यह देखते ही गुड्डी के पैरों तले जमीन खिसक गई. यहीं से मामला बिगड़ गया.

पत्नी और उसकी बहन की कर दी पिटाई

इस दौरान गुड्डी ने चैट का स्क्रीनशॉट रख लिया और अपनी बहन को दिखाया. जब यह बात सचिन को पता चली तो उसने गुड्डी की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, इस दौरान उसने कहा, मुझे तेरी जरूरत नहीं है, तू यहां से चली जा. जब इस बात का विरोध गुड्डी की बहन ने किया, तो सचिन ने उसके साथ भी मारपीट कर दी. फिर दोनों बहनों ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी.

ये भी पढ़ेंः शादी के बहाने सिया ने केतन से ऐंठे 1 करोड़ रुपये, प्रेमी चेतन को क्यों दिए थे पैसे? जानें प्लान

16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, गुड्डी की शिकायत पर मायके वाले मामले को सुलझाने पहुंच गए, लेकिन इस दौरान सचिन और उसके परिवारवालों ने सीधे हमला कर दिया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी. फिलहाल, पति-पत्नी के बीच का यह विवाद पुलिस तक पहुंच गया है. जहां पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें