बागपत में चाट युद्ध के बाद ‘कुर्सी युद्ध’, अधिकारियों के सामने जूतमपैजार, Video

Baghpat Panchayat Bhawan Clash: बागपत में शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के बीच तीखी नोकझोक और गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते कुर्सियां और चप्पलें चलने लगीं.
Baghpat Panchayat Bhawan Clash

बागपत में अधिकारियों के सामने जूतमपैजार

Slipper And Chair Attack: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, पहले शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के बीच तीखी नोकझोक और गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते कुर्सियां और चप्पलें चलने लगीं. इस दौरान कई लोग घायल हुए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बागपत का चाट युद्ध काफी फेमस है. अब चाट युद्ध के बाद कुर्सी युद्ध भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, बागपत के बोढा गांव में विकास कार्यों में कथित घोटाले की जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची थी, लेकिन इस दौरान प्रशासनिक टीम के सामने ही पंचायत भवन अखाड़े में तब्दील हो गया. यह शिकायत गांव के ही जसवीर नामक एक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी. जिसमें प्रधान और पंचायत सचिव पर विकास कार्यों में गड़बड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था.

शिकायत के आधार पर प्रशासनिक टीम जांच करने पहुंची तो दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. जिसमें काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जांच अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जांच प्रक्रिया के दौरान ही शिकायतकर्ता पक्ष और प्रधान पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दिए. इस दौरान एक दूसरे पर चप्पलों और कुर्सियों से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर में पिटबुल के खौफ में कैद थी जिंदगी! सूखी रोटी पर 24 घंटे काम करने को मजबूर, पुलिस ने छुड़ाए 12 मजदूर

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जब यह विवाद हुआ, उस दौरान पुलिस भी मौजूद रही. पुलिस और अधिकारियों ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी. लेकिन मारपीट की घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें