मैहर से दर्शन करके लौट रहा था परिवार, मिर्जापुर में ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, हादसे में 11 लोगों की मौत

UP Truck Accident: मैहर से देवी शारदा मंदिर के दर्शन कर बेलोरो वाहन से वापस लौट रहा परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया जिसमें 09 लोग जिंदा जल गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक कार सवार और एक ट्रक चालक की भी मौत हो गई.
Mauganj-Mirzapur Highway Horrific Road Accident 11 Dead

मऊगंज-मिर्जापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मऊगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बुधवार रात ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. NH-135 की ड्रामनगंज घाटी में तेज रफ्तार और ब्रेक फेल ट्रक ने मौत का ऐसा खेल खेला कि कुछ ही पलों में चार वाहन आपस में टकरा गए और एक बोलेरो धू-धू कर जल उठी.

कैसे हुआ भीषण हादसा?

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहा ट्रक ढलान पर अचानक बेकाबू हो गया. उसने सामने चल रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी और उसे आगे गिट्टी से भरे ट्रक में दे मारा. इसी दौरान पीछे से आ रहा एक और ट्रक भी टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो देखते ही देखते आग का गोला बन गई.

मैहर से दर्शन करके लौट रहा था परिवार

मैहर से देवी शारदा मंदिर के दर्शन कर बेलोरो वाहन से वापस लौट रहा परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया जिसमें 09 लोग जिंदा जल गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक कार सवार और एक ट्रक चालक की भी मौत हो गई. कुल 11 मौतों ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है. चीख-पुकार और आग की लपटों के बीच लोग मदद को दौड़े, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका.

राहत-बचाव में आई भारी मुश्किल

पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी थे और मैहर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

ये भी पढ़ें: इंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए 1 मई से नई फ्लाइट, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और किराया

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. फिलहाल पुलिस शवों की पहचान और हादसे की जांच में जुटी हुई है. यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है, क्या सड़कों पर सुरक्षा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

ज़रूर पढ़ें