इलाज के नाम पर 25 हजार मांगे लेकिन मिले 8,000 रुपए, पूरे पैसे नहीं मिलने पर तोड़ दी जोड़ी हुई हड्डी! महिला का गंभीर आरोप

Muzaffarnagar Doctor Bone Dispute News: मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर शिकायत करने पहुंची थी. जहां उसने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर न सिर्फ अवैध वसूली की, बल्कि लापरवाही भी बरती.
CMO Orders Probe After Allegations

पैसे नहीं मिलने पर डॉक्टर ने तोड़ दिए पैर

CMO Orders Probe After Allegations: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. धरती पर भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों ने विधवा महिला से इलाज के नाम पर पैसे ऐंठ लिए. महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने शिकायत की, तो डॉक्टर ने उसकी बेटी का पैर तोड़ दिया. फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया ने जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर शिकायत करने पहुंची थी. जहां उसने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर न सिर्फ अवैध वसूली की, बल्कि लापरवाही भी बरती. यह घटना सरकारी अस्पताल की है. जिसने सरकारी तंत्र के नाम पर हो रही लापरवाही को उजागर किया है.

शिकायत के बाद भी 8,000 रुपए लेकर किया इलाज

पीड़ित महिला ने बताया कि जिला अस्पताल में उसकी बेटी के दाहिने पैर की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था. इस दौरान अस्पताल में 25,000 रुपए इलाज करने के लिए मांगा गया था, लेकिन जब उनके अपनी गरीबी की बात बताई, तो उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया. जब इलाज नहीं हुआ तो जिलाधिकारी के पास शिकायत लेकर गई. उन्होंने इलाज करने के आदेश दिए, इसके बाद भी 8,000 रुपए ले लिए और बाकी बचे पैसे बाद में देने की बात कही.

ये भी पढ़ेंः जेल जाने की सनक, पत्नी को तमंचे से धमकाया और थाने पहुंचकर किया सरेंडर, जानें पूरा मामला

न्याय के लिए बेटी को लेकर भटक रही महिला

इलाज कराने के कुछ दिन बाद जब महिला दोबारा चेकअप कराने पहुंची, तो इस दौरान ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने चेकअप के नाम पर जबरन घुटने को मोड़कर तोड़ दिया. जिसकी वजह से बेटी को काफी दर्द हुआ, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल से भगा दिया. जब बाद में एक्सरे कराया तो हड्डी टूटी पाई गई. महिला अब न्याय की गुहार के लिए दर-दर भटक रही है. हालांकि, मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं.

ज़रूर पढ़ें