जेल जाने की सनक, पत्नी को तमंचे से धमकाया और थाने पहुंचकर किया सरेंडर, जानें पूरा मामला
इटावा में तमंचा के साथ थाने पहुंचा युवक, पुलिस ने भेजा जेल
Man Threatens Wife Surrenders Police: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के एक सनकी युवक ने जेल जाने के लिए ऐसी तरकीब ढूढ़ निकाली. जिसके सुनकर हर कोई हैरान रह गया. लेकिन युवक जेल पहुंच गया. युवक ट्रैक्टर चलाने का काम करता है और उसके मन में काफी समय से जेल देखने की इच्छा थी. जेल जाते समय युवक ने अपनी पत्नी से वादा किया कि वह जब जेल से लौटकर आएगा, तो उसके लिए लहंगा लाएगा. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर का है. जहां कोमल सिंह नाम का एक युवक काफी समय से जेल जाना चाहता था, लेकिन उसके नाम पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं था. इसलिए उसने अपनी ही पत्नी को तमंचा दिखाते हुए धमकाया और पुलिस चौकी पहुंचकर तमंचा और 2 कारतूस पुलिसवालों के पास जमा कर दिया. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए ऐसा किया. उसका मानना था कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल ले जाएगी.
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी युवक का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ. उसने दावा किया कि 6 महीने के अंदर जेल से बाहर आ जाएगा और पत्नी के लिए लहंगे लाएगा. आरोपी युवक के दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया. मीडिया के सामने उसने अपने किए पर खुलकर बात की. जैसे उसे अपने किए पर कोई पछतावा भी न हो.
ये भी पढ़ेंः प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा प्रेमी, देखते ही पत्नी ने उतारा प्यार का भूत, बीच सड़क पर कर दिया बवाल
6 महीने के अंदर बाहर आने का दावा
मीडिया से बातचीत के दौरान उसने बताया कि सेंट्रल जेल देखनी थी. इसलिए ऐसा किया. आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी 6 महीने के अंदर ही छुड़ा लेगी और बाहर आ जाएंगे. अब आरोपी युवक की बातों को लेकर जमकर शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल, आरोपी युवक कोमल सिंह जेल में है और मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.