‘राजा बाबू को सिर्फ सपाई अब्दुल्लों का ही मोहल्ला दिखा…’, सांसद निधि के खर्च पर योगी के मंत्री OP राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.
Om Prakash Rajbhar On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव अगले साल 2027 में होना है, लेकिन इससे पहले ही सियासी पारा हाई हो गया है. भाजपा सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है. राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आपको विकास के नाम पर सिर्फ सपाई अब्दुल्लों का ही मोहल्ला दिखता है? फिलहाल, इस मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रिय, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश जी! इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है. विकास के नाम पर आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने ‘चांद’ के भरोसे छोड़ दिया. ये सब भी आपके ही लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं.
प्रिय,
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 28, 2026
'राजा बाबू' उर्फ अखिलेश जी!
इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है। विकास के नाम पर आपको सिर्फ 'सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला' ही दिखा?
उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है?
जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने 'चांद' के भरोसे छोड़…
ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया
वैसे इस मामले में आपका और आपकी पार्टी का पुराना रिकॉर्ड है. हक खा जाने का. सपा की वजह से ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया. जिसकी वजह से आज हमारे, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, फकीर, बंजारा समेत पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज के बच्चे ईंट-गारा ढो रहे हैं, रिक्शा चला रहे हैं या ढाबों पर प्लेट धो रहे हैं. आपकी सपा सरकार के 13 सालों में हमारी दो-दो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं.
आफके गुंडे ‘बत्तमीजी’ कर रहे
आपकी सरकार ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है. वही दबंगई, वही गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई. हर जगह आपके गुंडे हमें मारते-पीटते हैं. मुरादाबाद और बांदा की हमारी बहनें वही झेल रही हैं. उनके साथ आपके अपने गुंडे ‘बत्तमीजी’ कर रहे हैं. धमकी दे रहे हैं. किसी को हिन्दू होने का दर्द झेलना पड़ रहा है तो किसी को गैर यादव ओबीसी यानी कुर्मी.
ये भी पढ़ेंः ‘भाजपा को हराने के लिए सभी हों एकजुट’, मायावती की जमकर की तारीफ… UP कांग्रेस प्रभारी के बयान से हलचल तेज
अगर परेशानी राजभर से है तो लड़ो
अखिलेश जी अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए, कोई आपकी पार्टी छोड़ना चाहता है तो छोड़ने दीजिए. डरा-धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे? अखिलेश जी आपको दिक्कत ओम प्रकाश राजभर से है, परेशानी राजभर है तो राजभर से लड़ो न! जो करना है, मेरे साथ करो. गैर यादव ओबीसी और दलित जातियों के हित के लिए जान देने की नौबत आई तो ये ओम प्रकाश न झुकेगा और न ही रुकेगा. हम अति पिछड़ों को पिटवाना और धमकाना बंद करो और गुंडई करने से आपकी पार्टी बचने वाली नहीं है, सपा टूट कर ही रहेगी. बचाना है तो पहले खुद में सुधार करिए. फिर अपनी पार्टी में.