राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा अपना पद
चंपत राय
Champat Rai Resign: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय ने ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. चंपत राय के साथ ही अनिल मिश्रा ने भी अपना पद छोड़ दिया है. इस मामले की जांच का जिम्मा विशेष जांच दल (SIT) के हाथों है. एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद गुरुवार को 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी एफआईआर की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सीएम योगी काफी सख्त रुख अपनाए हुए हैं और मंदिर से जुड़े घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. उधर एसआईटी की टीम भी आरोपियों के बैंक खाते, संपत्तियों, मोबाइल रिकॉर्ड और कथित लेन-देन की पड़ताल करने में जुटी है. हालांकि, एफआईआर में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं है, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों और नेताओं ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.
CM योगी ने दिए थे निष्पक्ष जांच के आदेश
सीएम योगी इस मामले को लेकर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के आदेश दिए थे. उनका कहना है कि जांच के आधार पर जो भी दोषी पाएंगे. सभी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा देने के बाद मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है.
ये भी पढे़ंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR, ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शंकराचार्य भी पद से हटाने की मांग कर चुके थे
ऐसा नहीं है कि चंपत राय पहली बार विवादों में आए हैं. इससे पहले भी जब राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी. उस दौरान भी विवादों में आए थे. उस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उन्हें महासचिव पद से हटाने की मांग की थी. उन्होंने ट्रस्ट पर रामानंदी संप्रदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था.