यूपी के सीएम को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं

UP Election 2027: संजय राउत ने कहा कि अगर योगी जी ने खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर घोषित किया है, तो यह तारीफ के काबिल है. वह एक काबिल इंसान हैं, और हम भी योगी जी को पसंद करते हैं. अगर योगी नहीं, तो यूपी भी नहीं.
sanjay Raut And CM Yogi

संजय राउत ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस दौरान सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर योगी जी ने खुद को सीएम चेहरे के तौर पर घोषित किया है, तो यह तारीफ के काबिल है. हम योगी जी को पसंद करते हैं. जानें संजय राउत ने क्या कहा?

यूपी चुनाव से ठीक पहले संजय राउत ने सीएम योगी पर अपना बयान देकर प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है. इन दिनों यूपी चुनाव को लेकर सभी दल पूरे दमखम के साथ एक्टिव हैं. समाजवादी पार्टी और जनसत्ता दल ने तो अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है. इसी बीच संजय राउत ने सीएम योगी की तारीफ कर उन्हें हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया है.

संजय राउत ने कहा कि अगर योगी जी ने खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर घोषित किया है, तो यह तारीफ के काबिल है. वह एक काबिल इंसान हैं, और हम भी योगी जी को पसंद करते हैं. योगी जी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं, और अगर योगी नहीं, तो यूपी भी नहीं.

UP में सीएम योगी ही रहेंगेः संजय राउत

संजय राउत ने आगे कहा कि अगर योगी जी ने ऐसा कहा है, तो उन्हें पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा और चुनकर आने वाले ज्यादातर विधायक उनका समर्थन करेंगे. संजय राउत का यह बयान यूपी चुनाव की तैयारियों के बीच आया, जिसने प्रदेश की सियासी हलचल को बढ़ा दिया है. इस दौरान संजय राउत ने दावा करते हुए कहा कि यूपी में योगी जी ही रहेंगे.

हैरानी की बात है कि संजय राउत शिवसेना (यूबीटी) से सांसद हैं, जो INDIA गठबंधन का हिस्सा है. यूपी में भाजपा का सीधा मुकाबला भी इंडिया गठबंधन से ही है. ऐसे में संजय राउत की सीएम योगी की तारीफ करने कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें