Vistaar NEWS

‘तानाशाही के रास्ते पर चल रही सोरेन सरकार…’, रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के अखिलेश के सांसद

SP MP On Ranchi Student Protest

रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Awadhesh Prasad Slams Government: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन अभी भी जारी है. कल यानी सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था. जब छात्र विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे तो उन पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “सरकार (JMM) तानाशाही की राह पर चल रही है. सरकार को इस ज्यादती की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “प्रदेश सरकार तानाशाही के रास्ते पर राह पर चल रही है. सरकार का यह रुख अड़ियल है. लोकतंत्र में सरकार के इस अड़ियल रवैये के लिए कोई जगह नहीं है. सरकार को इस हरकत, इस अन्याय और इस ज्यादती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

राम मंदिर को लेकर क्या कहा?

इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कहा, “विपक्ष पूरी तरह से परंपराओं के अनुसार जो सदन की मान्यता है उसका अनुशरण करते हुए कोई बहुत बड़ी मांग नहीं कर रही है. अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है. इससे देश के करोड़ो लोगों की भावनाएं आहत हुई है. ये इतना बड़ा मुद्दा है कि इस पर सदन में पीएम मोदी का बयान देश सुनना चाहता है तो पता नहीं सरकार को क्या परेशानी है कि वो इस पर बयान नहीं देना चाहती है.

ये भी पढ़ेंः ‘BJP से 10 सालों का हिसाब लेने का समय आ गया’, अखिलेश-राहुल को बताया अंकल, पुराने तेवर में नजर आए आकाश आनंद

छात्रों पर गोलियां किसने चलाने का आदेश दिया?

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि छात्रों का मुद्दा है, जंतर-मंतर पर उन पर गोलियां कैसे चली और गोलियां चलाने वाले कौन लोग हैं जिसके निर्देश और आदेश से ये हुआ? यही मुद्दे हैं जिस पर सरकार अपनी बात रखने से कतरा रही है.”

Exit mobile version