योगी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दिव्यांगों को साइकिल बांटी बोले- मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना
'मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना', दिव्यांग से बोले योगी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
UP News: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिव्यांग को उपकरण बांटने के दौरान बोल रहे हैं कि “मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना.” मंत्री के इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस दौरान कई स्थानीय नेता मौजूद रहे.
जानकारी के अनुसार, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार को शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्हें 69 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करना था. मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण बांटा. इसके साथ ही मंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जानाः मंत्री
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यक्रम में 26 सामान्य ट्राईसाइकिल,14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 6 व्हीलचेयर, 10 एमआर किट, 9 कान की मशीन, एक वॉकिंग स्टिक और 3 ब्लाइंड स्टिक वितरित किया. इसी बीच एक लाभार्थी दयाराम से मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना.”
ये भी पढ़ेंः किस जमीन पर बना है अयोध्या राम मंदिर? SC में दायर याचिका पर कल होगी सुनवाई
बता दें, सरकार ने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की है. सरकार दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं भी चलाई हैं. जिसके माध्यम से दिव्यांगों की मदद की जाती है. इस दौरान कई स्थानीय नेता मौजूद रहे. फिलहाल, अभी तक मंत्री ने अपने बयान को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.