माफियाओं को पनपने नहीं देंगे…SP ने किया मेनिफेस्टो जारी, युवाओं को ₹5000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा
समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र
Samajwadi Party Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. सपा ने इसे ‘जन-मन घोषणापत्र’ और ’27 का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ नाम दिया है.पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा प जारी करते हुए कहा कि हम संविधान दिवस पर मिल रहे हैं. हम आज अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं क्योंकि ‘अच्छे दिन’ कभी नहीं आए लेकिन ‘बुरे दिन’ जाने वाले हैं. वे जानते हैं कि वे बेदखल होने वाले हैं, इसलिए उनकी भाषा बदल गई है.
अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम किसी भी हाल में संविधान को बदलने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे. ये देश संविधान से चलेगा, मनविधान से नहीं चलेगा. आगे कहा कि संविधान संशोधन के नाम पर हो रही साजिशों को देश देख रहा है और उसका परिणाम जनता जरूर देगी.
अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र पढ़ते हुए कहा कि मैं वचन देता हूं कि मैं वचन देता हूं कि गुंडागर्दी और वसूली पूरी तरह से बंद करेंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh Elections 2027 | Lucknow: SP chief Akhilesh Yadav and other leaders of the party release ‘PDA ka pranpatra’ – party’s election manifesto. PDA, led by Akhilesh Yadav, stands for Pichhda (Backward classes), Dalit, and Alpsankhyak (Minorities). https://t.co/eZIwUSq6i7
— ANI (@ANI) November 26, 2026
अखिलेश के घोषणा पत्र में क्या-क्या?
- अखिलेश ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को ₹40000 सालाना पेंशन देने की बात कही है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद का गठन किया जाएगा जो दलितों का उत्थान सुनिश्चित करेंगे.
- शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी का गौरव बहाल करने के लिए बंद किए गए विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही शिक्षामित्रों और शिक्षकों को समान वेतन देने की बात कही है.
- समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना करवाने की बात भी कही गई है.
- अखिलेश ने कहा कि 50 करोड़ तक के ठेके में दलित और पिछड़ों के लिए 50% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा.
- अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी हर शहर की जरूरत के हिसाब से भी घोषणापत्र तैयार करेगी.
- सपा चीफ अखिलेश यादव ने राज्य शिक्षा नीति लाने का वादा किया. उन्होंने कहा कि समय पर नियुक्तियां करेंगे.
- अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए पार्टी अलग से घोषणा-पत्र लेकर आएगी.
- अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को भी बेहतर किया जाएगा.
- प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था की हालत किसी छिपी नहीं है. सरकार आने के बाद इसमें व्यापक सुधार किया जाएगा. इसके लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.
- अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों समेत हर नागरिक के खिलाफ होने वाले संगठित अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. इस कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.
- घोषणापत्र में सड़क, रेल, हवाई संपर्क, हाईवे, मेट्रो, रोडवेज, आधुनिक मंडी, सस्ती बिजली और पानी जैसी सुविधाओं को गांव, बस्ती और शहर तक समान रूप से पहुंचाने का वादा किया गया है.



