Seedhe Mudde Ki Baat : शराब की दुकान में दवा लो…दारू पियो!

सागर में प्रशासन ने एक अलग ही तरीका अपनाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. यहां शराब की दुकान के बाहर ही सरकारी डॉक्टरों को बैठा दिया गया है. दुकान पर शराब लेने पहुंच रहे लोगों का पहले हेल्थ चेकअप किया जा रहा है. उनकी सेहत के बारे में पूछा जा रहा है और जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है. इस अजीबोगरीब पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें