ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट फिर किया बंद, जहाजों को उड़ाने की धमकी, अमेरिकी हमले के बाद IRGC की चेतावनी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait Of Hormuz Closed: ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है. ईरान ने यह कार्रवाई अमेरिका से टकराव शुरू होने के बाद की है. ईरान ने होर्मुज बंद करने के साथ ही तेल टैंकरों और कारोबारी जहाजों को पर रोक लगा दी है. ईरान का कहना है कि अगर यहां से कोई गुजरने की कोशिश करेगा, तो उस पर हमला किया जाएगा. फिलहाल, दोनों देशों के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है.
ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी को पहली बार जंग छिड़ी थी. इसके बाद अमेरिका ने भी ईरान पर हमला कर दिया. हमले के बाद ईरान और अमेरिका आमने-सामने आ गए. इसी बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह रास्ता है, जहां से दुनियाभर का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल निकलता है. होर्मुज बंद होने की वजह से दुनियाभर में ईंधन की कमी होने लगी. हालांकि, बातचीत के लिए दोनों देशों ने कुछ दिनों के लिए सीजफायर का ऐलान किया, लेकिन इसी बीच एक बार फिर दोनों देश आमने-सामने आ गए हैं.
IRGC ने दी चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है, जिसके बाद ईरान ने फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हथियार बनाते हुए बंद करने का ऐलान किया है और चेतावनी दी है कि अगर कोई भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश की तो उसे उड़ा दिया जाएगा. ईरानी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे दो “नियमों का उल्लंघन करने वाले” जहाजों को निशाना बनाया गया है.
दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव
ईरानी मीडिया के मुताबिक, सेना ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं. अगर अमेरिका ने आगे से कोई आक्रामक कार्रवाई की तो उसका गंभीर जवाब दिया जाएगा. फिलहाल, दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है.