Yoga Day: यूएस के इस राज्य में भी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, गवर्नर ने योग को बताया भारत की 5,000 साल पुरानी परंपरा
अमेरिका में भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित
International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका में डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून 2026 को आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल डे ऑफ योगा घोषित किया है. इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने की अपील की है. इंटरनेशनल योगा डे पर अमेरिका से योग को बड़ा सम्मान मिला है. पढ़ें गवर्नर ने क्या कहा?
डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने आज रविवार, 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे की घोषणा करते हुए कहा, योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है. योग से स्वास्थ्य काफी बेहतर रहता है. इसलिए निरोगी रहने के लिए योग जरूर करें. योग न सिर्फ शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को भी बनाए रखता है. उन्होंने योग को भारत की 5,000 साल पुरानी प्राचीन परंपरा बताया.
2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मिली थी मान्यता
गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून 2026 को इंटरनेशनल डे ऑफ योगा की घोषणा करते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी. ताकि दुनिया भर में योग के लाभ के प्रति लोग जागरूक हो जाएं. इसका प्रस्ताव भारत की ओर से रखा गया था, जिसका समर्थन 175 देशों से मिला था. गवर्नर ने इंटरनेशनल योगा डे की घोषणा के साथ ही कहा कि सभी लोगों को स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए इस अभ्यास को अपनाने की जरूरत है.
ये भी पढ़ेंः बंगाल से लेकर दिल्ली तक योगमय हुआ देश, PM मोदी ने किया योग, बोले- Yog सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं
कई शहरों में योग का आयोजन
योग दिवस पर अमेरिका के कई शहरों में योग का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार, अमेरिका में योग का आयोजन भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ से कराया गया है. इस आयोजन का मकसद लोगों को स्वास्थ्य, शांति और सामुदायिक एकता से जोड़ना है.