किन 4 देशों में नहीं होगी Nvidia चिप की सप्लाई, CEO जेनसन हुआंग ने बताया

Nvidia Chip Supply Ban: एनवीडिया ने चिप की सप्लाई रोकने का फैसला उस दौरान लिया है. जब वाशिंगटन चीन को AI तकनीक मिलने से रोकने की कोशिश कर रहा है.
CEO Jensen Huang Supply Decision

Nvidia CEO जेनसन हुआंग

CEO Jensen Huang Supply Decision: अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि Nvidia दक्षिण-पूर्व एशिया के 4 देशों में सर्वर की सप्लाई रोक दी है, जिसमें मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल है. जेनसन हुआंग का नाम हाल ही में विवादों में आया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. अब वे दोबारा Nvidia के CEO बने हैं, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स Dell और Supermicro को मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर में सर्वर नहीं भेजने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रोक अस्थायी है या स्थायी. लेकिन Nvidia जैसी कंपनी द्वारा लिए गए इतने बड़े फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. आर्टिफिशियल (AI) की दुनिया में Nvidia चिप बनाने वाली कंपनी में प्रमुख नंबर पर है.

चीन ने क्या कहा?

Nvidia ने चिप की सप्लाई रोकने का फैसला उस दौरान लिया है. जब वाशिंगटन चीन को AI तकनीक मिलने से रोकने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका चीन की AI कंप्यूटरिंग क्षमता तक पहुंच को रोकने के लिए अपने नियम लगातार सख्त करते जा रहा है. वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि अमेरिका को समानता, आपसी सम्मान और लाभ के आधार पर बातचीत के जरिए व्यापार से जुड़े मुद्दों को सुलझा लेना चाहिए.

इस्तीफे के बाद फिर संभाली कुर्सी

जेनसेन हुआंग इस्तीफे के बाद फिर से कुर्सी संभालते ही बड़ा फैसला लिया है. कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि एलिस हुआंग के साथ उनके संबंध हैं. एलिस हुआंग चीनी कंपनियों को अपनी क्लाउड सेवाएं किराए पर देती हैं. इस दौरान एलिस हुआंग पर डेटा चुराने का आरोप लगा था. जिसके बाद विवादों में घिरे होने की वजह से जेनसेन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें