‘फ्रांस में कुल जितने घर, उससे ज्यादा 12 साल में जरूरतमंदों को दिए’, पेरिस में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'पेरिस रंगों का शहर है. यहां आर्ट, आइडिया और इनोवेशन की प्रेरणा है. इसे भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोग अधिक खूबसूरत बना देते हैं. आज जब मैं फ्रांस से वापस जाने की तैयारी में हूं तो ऐसा लग रहा है कि मैं भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं.'
PM Modi addressed the Indian community in Paris.

पेरिस में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कि फ्रांस में कुल जितने घर हैं, उनसे अधिक पक्के घर पिछले 12 सालों में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं. आज के भारत के युवा बहुत बड़े सपने देख रहे हैं. भारत के किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आज भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं.

’12 साल में हमारी GDP दोगुनी हुई’

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारा है. दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धी माना है लेकिन भारत इसे अपनी मंजिल मानकर नहीं रुका बल्कि यह देश गगनयान की तैयारी कर रहा है. आज भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

आज मैं ऐसे समय पर फ्रांस आया हूं, जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं. प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है. यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चाय वाले को यहां तक पहुंचाया है. 12 साल के इस कालखंड में भारत की GDP 2 गुना हुई है. एयरपोर्ट की संख्या 2 गुनी हुई है. विश्वविद्यालयों की संख्या भी 2 गुनी हो गई है. राजमार्ग निर्माण की गति भी 3 गुना बढ़ गई है. मेट्रो नेटवर्क 4 गुना बड़ा हो गया है. पिछले 12 वर्षों में भारत का निर्यात 35 गुना बढ़ा है. भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. पिछले 12 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.’

‘पेरिस में आर्ट, आइडिया और इनोवेशन की प्रेरणा’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘पेरिस रंगों का शहर है. यहां आर्ट, आइडिया और इनोवेशन की प्रेरणा है. इसे भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोग अधिक खूबसूरत बना देते हैं. आज जब मैं फ्रांस से वापस जाने की तैयारी में हूं तो ऐसा लग रहा है कि मैं भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं. फ्रांस में रह रहे आप सभी लोगों ने 21वीं सदी के भारत और फ्रांस के रिश्तों को जिस तरह से कनेक्ट किया है. तो वह हमारे रिश्ते की बहुत बड़ी ताकत बन रही है.’

ये भी पढे़ं: झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर NDA और JMM का कब्जा, कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरा पानी

ज़रूर पढ़ें