बांग्लादेश कब लौटेंगी पूर्व पीएम शेख हसीना? कन्फर्म हुई डेट, सरकार से मांगा विमान
शेख हसीना (File Photo)
Return Date Aircraft Demand: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश कब जाएंगी. इसको लेकर काफी समय से सवाल उठ रहा है. लेकिन अब उन्होंने बांग्लादेश जाने की डेट तय कर दी है. पिछले 2 सालों से भारत में रह रहीं शेख हसीना के प्रवक्ता ने बताया कि वे 16 दिसंबर को मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर बांग्लादेश लौटेंगी. अब बड़ा सवाल है कि क्या शेख हसीना की वापसी के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा?
शेख हसीना 2 सालों के बाद अपने वतन में वापसी करने वाली हैं. इसकी जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है. बता दें, शेख हसीना की वापसी से पहले ही बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है. कई दुकानों में तोड़फोड़ और हमले किए गए. शेख हसीना के बांग्लादेश पहुंचने के बाद राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ने की संभावना है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शेख हसीना बांग्लादेश पहुंचने के बाद जेल जाएंगी, लेकिन एक मंत्री ने रविवार को कहा था कि अगर वे देश लौटती हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
16 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीना
कई बार शेख हसीना के बांग्लादेश जाने की डेट को लेकर कयास लगाए गए, लेकिन कभी डेट नहीं निश्चित नहीं की गई. पहली बार ऐसा हुआ है जब शेख हसीना की वापसी के लिए डेट तय की गई है. शेख हसीना के प्रवक्ता ने बताया कि 16 दिसंबर को अपने वतन वापसी करेंगी. शेख हसीना ने इस दौरान अपने कागजात के साथ ही बांग्लादेश सरकार से अपने लिए ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ की व्यवस्था करने की मांग की है.
2024 में हिंसा के बाद छोड़ा था देश
बांग्लादेश में अभी भी तनाव बना हुआ है और हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. शेख हसीना की पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है, जिसमें करीब 30 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. इसके अलावा कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई. इस दौरान देश के कई इलाकों में लोग विरोध करते नजर आ रहे हैं. बता दें, 2024 में हिंसा के दौरान करीब 1400 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद शेख हसीना को अपनी सत्ता और देश छोड़ना पड़ा था.



